फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police take custody of dead body from burning pyre for post mortem

यूपीः चिता में आग लगने से पहले पहुंची पुलिस, लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 28 Oct 2019 10:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Oct 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
police take custody of dead body from burning pyre for post mortem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

राजधानी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक व्यक्ति की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके की नजाकत को भांपते हुए अंतिम संस्कार के लिए भैसाकुंठ घाट पर पहुंच चुकी लाश को चिता पर लिटाए जाने से पहले ही अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गाजीपुर थानाक्षेत्र के संजय गांधी पुरम में पंकज उपाध्याय की मौत सोमवार की सुबह हो गई थी। परिजनों के मुताबिक पंकज हार्निया के रोग से पीड़ित थे पीजीआई में उपचार चल रहा था। दीपावली के चलते वह पीजीआई नहीं जा सके। 
विज्ञापन


तबियत खराब होने पर पीजीआई ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पंकज के परिजन उनका अंतिम संस्कार करने के लिए भैसाकुंड पहुंचे। इसी बीच पंकज की सरहज ने पंकज के घर वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में पुलिस भैंसाकुंड पहुंची और चिता में आग लगने से पहले ही लाश को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पंकज के परिजनों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस नहीं मानी और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस के मुताबिक पंकज की पत्नी की 2016 में सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पंकज की एक दस साल की बेटी है। पुलिस का कहना है कि पंकज के पास काफी संपत्ति है। इसी संपत्ति विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed