{"_id":"67a12b309c445388390aacbb","slug":"police-stopped-the-work-of-laying-sewer-line-in-babuganj-by-saying-that-they-have-gone-to-kumbh-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1062578-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुलिस कुंभ गई है...कहकर रोका बाबूगंज में सीवर लाइन बिछाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुलिस कुंभ गई है...कहकर रोका बाबूगंज में सीवर लाइन बिछाने का काम
विज्ञापन
लखनऊ। बाबूगंज मेन रोड पर गहरी सीवर लाइन बिछाने काम फिर फंस गया है। पहले यातायात पुलिस ने एक माह तक डायवर्जन लागू करने के फेर में काम रोके रखा और अब रविवार देर रात स्थानीय पुलिस ने टीम के कुंभ जाने की बात कहकर बात रोक दिया है। विभागों के बीच तालमेल न होने से विकास की रफ्तार थम रही है।
मनकामेश्वर वार्ड में पड़ी पुरानी सीवर लाइनें, ट्रंक लाइनों से जुड़ी न होने से चोक रहती हैं। इससे सीवर का पानी नालियों से बहता है। इस समस्या को दूर करने के लिए आईटी चौराहा से डालीगंज पुल वाली मेन रोड पर सीवर लाइन बिछाने का काम होना है। यातायात पुलिस ने दिसंबर माह में जल निगम को एक जनवरी से 28 फरवरी तक रात 11 से सुबह सात बजे तक यातायात डायवर्जन की अनुमति दी। जल निगम 14 जनवरी से काम करने की तैयारी में था।
लेकिन यातायात पुलिस ने डायवर्जन न लागू करने से काम नहीं हुआ। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि दो फरवरी को रात 11 बजे भूमिपूजन कर सड़क खोदने के लिए जेसीबी लगाई, तभी स्थानीय पुलिस ने काम रोक रोक दिया। कहा, सुबह थाने आकर मिलो। थाने गए तो थानाध्यक्ष ने कहा, अभी काम रोक दो क्योंकि उनकी पुलिस कुंभ गई है।
विज्ञापन
यातायात में कोई समस्या काम के दौरान न आए इसके लिए अभी तीन दिन का समय लिया गया है। इस दौरान तय कर लिया जाएगा कि सीवर लाइन का काम होने के दौरान यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
मनीषा सिंह, एडीसीपी मध्य
यातायात पुलिस ने जो एनओसी दी थी उसकी प्रतिलिपि पुलिस को भी गई थी। जल निगम ने भी सूचना दी। अब पुलिस ने काम रोक दिया है। कहा जा रहा है कि पुलिस कुंभ गई है। ऐसे में अभी काम नहीं हो सकता।
वीएस कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर जल निगम