फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police stopped child marriage in kakori.

शादी रुकवाकर दुल्हन को अपने साथ ले गई पुलिस, परिजनों को दी चेतावनी, ये था पूरा मामला

Sat, 22 Feb 2020 02:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Feb 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Police stopped child marriage in kakori.

काकोरी के गौरी गांव में एक किशोरी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार को मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने बाल विवाह रुकवाया और दोनों ही परिवारों को कार्रवाई की चेतावनी दी। परिवारीजनों के न मानने पर टीम किशोरी को साथ ले गई। इसके बाद बरात लौट गई।

विज्ञापन


एसीपी काकोरी सैयद मो. कासिम आबिदी ने बताया कि बाल विवाह की शिकायत गांव से ही चाइल्ड लाइन को मिली। चाइल्ड लाइन व इंस्पेक्टर काकोरी घनश्याम मणि व महिला कांस्टेबल की संयुक्त टीम शुक्रवार सुबह से ही बाल विवाह रुकवाने के लिए समझा रही थी। लेकिन लड़की पक्ष के न मानने से संयुक्त टीम को कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन


वहीं, नाबालिग किशोरी के पिता ने बताया कि उसके पास बेटी की जन्म तिथि का कोई दस्तावेज नहीं है। लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। बेटी ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed