फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police station incharge and sub inspector arrested in unnao gangrape case.

उन्नाव गैंगरेप कांड में सीबीआई ने निलंबित चल रहे थानेदार व दरोगा को किया गिरफ्तार

Thu, 17 May 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 May 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
police station incharge and sub inspector arrested in unnao gangrape case.
मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर

उन्नाव गैंगरेप प्रकरण में सीबीआई ने बुधवार को माखी थाने के तत्कालीन इंचार्ज अशोक सिंह भदौरिया (मौजूदा समय में निलंबित) और दरोगा कामता प्रसाद सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इन्हें पीड़िता के पिता की हत्या की साजिश और सुबूतों को नजरअंदाज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनकी गिरफ्तारी के बाद अब उन्नाव जिले में तैनात रहे कुछ बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन


सीबीआई के आईजी जीएन गोस्वामी ने बताया कि अशोक सिंह भदौरिया व कामता प्रसाद सिंह को आईपीसी की धारा 120 बी, 193, 201 व 218 में तथा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था, इसके बाद गिरफ्तार कर किया गया।
विज्ञापन


यहां बता दें, पिछले दिनों हाई कोर्ट ने आरोपियों की गिरफ्तारी में विलंब को लेकर सीबीआई पर सवाल उठाया था। वहीं, हैरत की बात है कि उन्नाव के आला पुलिस अधिकारियों को दोनों दरोगाओं की गिरफ्तारी को लेकर देर रात तक कोई सूचना नहीं थी। दोनों दरोगाओं पर शस्त्र अधिनियम लगाए जाने से उनके आचरण पर भी सवाल उठ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का केस दर्ज करने में देरी और पिता की पिटाई मामले में सामने आई संलिप्तता

police station incharge and sub inspector arrested in unnao gangrape case.
प्रतीकात्मक तस्वीर

सीबीआई के सूत्रों की मानें तो पीड़ित महिला का केस दर्ज करने में देरी और उसके पिता की पिटाई मामले में भी दोनों की संलिप्तता सामने आई है। माना जा रहा है कि पूछताछ में दोनों दरोगा उन आला अधिकारियों के नामों का खुलासा कर सकते हैं, जिनके इशारे पर ऊंची पहुंच के आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई।

‘स्कूल के प्रबंधक व प्रिंसिपल पर दर्ज हो केस’
किशोरी को बालिग बताने के लिए विधायक के स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से फर्जी तरीके से जन्म तिथि प्रमाणित करने के मामले में किशोरी के चाचा ने स्कूल के प्रबंधक, प्रिंसिपल व अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। किशोरी के चाचा ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात न होने पर एएसपी को प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed