फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police seized banglow of Hazi Ekbal

Lucknow: सपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का सात करोड़ का बंगला पुलिस ने जब्त किया

Wed, 21 Jun 2023 12:14 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Jun 2023 12:14 AM IST
सार

पुलिस ने सपा के पूर्व एमएलसी व एक लाख के इनामी हाजी इकबाल का सात करोड़ रुपये का बंगला जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Police seized banglow of Hazi Ekbal
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहारनपुर के गैंगस्टर, खनन माफिया व पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला का गोमतीनगर स्थित सात करोड़ का आलीशान बंगला पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत की है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे सहारनपुर व गोमतीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। हाजी इकबाल लम्बे समय से फरार चल रहा है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ 45 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


सहारनपुर के एसएसपी डॉ. विपिन टाडा के मुताबिक हाजी इकबाल की करोड़ों रुपये की संपत्तियां लखनऊ, नोएडा और सहारनपुर में हैं। डीएम सहारनपुर के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में एक टीम लखनऊ भी भेजी गई। हाजी इकबाल का एक बंगला विशाल खंड (2/12) में हैं। सहारनपुर से सब इंस्पेक्टर बनवारी लाल अपनी टीम के साथ आए और गोमती नगर थाने पहुंचे। यहां से अतिरिक्त निरीक्षक पंकज राय व सब इंस्पेक्टर अंकित शर्मा मदद के लिए साथ गए। संयुक्त टीम ने हाजी इकबाल के बंगले पर मुनादी कराई। इसके बाद नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन


301 करोड़ की हो चुकी है कुर्क
सहारनपुर पुलिस के मुताबिक पूर्व एमएलसी व गैंगस्टर हाजी इकबाल की सहारनपुर, नोएडा व लखनऊ में 506 करोड़ की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया गया है। इनमें से 301 करोड़ की संपत्तियों को कुर्क किया गया है, जबकि 203 करोड़ की संपत्तियां सीज की गई हैं। इन सभी पर सरकारी बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाजी के चार बेटे व भाई जेल में बंद
हाजी इकबाल पर अवैध खनन, लोगों की संपत्ति कब्जाने, दुष्कर्म, डकैती, मारपीट, जानलेवा हमले, बंधक बनाने जैसी धाराओं में 45 मुकदमे दर्ज हैं। कई मामलों में हाजी इकबाल का बेटा अब्दुल वाजिद, जावेद मोहम्मद अफजाल, अलीशान और भाई पूर्व एमएलसी मोहम्मद अली भी नामजद हैं। हाजी इकबाल के चार पुत्र और भाई फिलहाल जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed