फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police searched a man who was lost.

मान लिया था बेटे को मरा, पुलिस ढूंढ़कर ले आई

Tue, 03 Mar 2015 10:25 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Mar 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
Police searched a man who was lost.

पुलिस से जमाना भले ही डरता हो लेकिन प्रतापगढ़ के लालगंज की सीतावती के लिए पुलिस भगवान से कम नहीं है। जिस बेटे को बीते चार साल से मरा समझकर रो-रोकर अकेले जीवन काट रही थी, माल थाना की पुलिस ने उसे ढूंढ़ निकाला।

विज्ञापन


पूछताछ के बाद लालगंज थाना से संपर्क किया तो पूरा का पूरा गांव माल दौड़ा चला आया। इसके बाद मां-बेटे का मिलन देख सबकी आंखें भर आईं।

सीतावती ने एसओ संजय कुमार को जीभर कर दुआएं दीं। मां-बेटे के मिलन की खुशी में सबका मुंह भी मीठा कराया गया।

एसओ संजय कुमार ने बताया कि सैदपुर गांव में एक युवक के भटकने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने तो मैले-कुचैले कपड़ों में एक युवक बेहद दयनीय स्थिति में मिला। कई दिन से भूखे युवक को खाना खिलाया गया।
विज्ञापन


मानसिक स्थिति ठीक न लगने के चलते गांव में ही आराम की व्यवस्था कराई। इसके बाद समझाबुझाकर घर-परिवार के बारे में पूछा गया। युवक ने अपना नाम शिव कुमार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...काम की तलाश में गया था दिल्ली

Police searched a man who was lost.

पता चला कि प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित दमनपुर गांव का रहने वाला है। जानकारी पर एसओ ने लालगंज पुलिस के सीयूजी नंबर पर कॉल की, पता चला कि युवक की चार साल पहले गुमशुदगी दर्ज है।

एसओ से सूचना पाकर लालगंज पुलिस ने दमनपुर गांव के प्रधान धर्मेंद्र सिंह को शिवकुमार के मिलने की जानकारी दी। प्रधान अपने साथ युवक की मां सीतावती को लेकर माल पहुंचे। कई और ग्रामीण भी साथ आए थे। चार साल से लापता बेटे को मृत मान चुकी मां लाल को सामने देखते ही फफक पड़ीं।

पता चला कि बेटा शिवकुमार ही इकलौता सहारा था। शिवकुमार ने बताया कि काम की तलाश में दिल्ली गया था। करीब दो साल पहले ट्रेन से गांव के लिए निकला था। रास्ते में किसी स्टेशन पर उतरने के बाद रास्ता भटक गया।

इसके बाद से भीख मांगता हुआ भटकने लगा। शिवकुमार का कहना है कि वह यहां कब और कैसे पहुंचा? इसकी जानकारी नहीं है। एसओ ने कहा कि युवक को मां के साथ ही घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed