फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police School: Friendship with a stranger can prove costly for you.

पुलिस की पाठशाला : अनजान से दोस्ती आप पर पड़ सकती है भारी

Fri, 24 Apr 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 24 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Police School: Friendship with a stranger can prove costly for you.
एपीसेन इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला
हुसैनगंज स्थित एपी सेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का हुआ आयोजन। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हुसैनगंज थाने के एसएसआई सुनील कुमार मौर्य, मिशन शक्ति प्रभारी दरोगा अर्चना सोनकर, प्रधानाचार्य ऊषोशी घोष व अन्य पुलिसकर्मी रहे मौजूद।
विज्ञापन


-------------------
प्रमुख बातें

- डेटिंग एप या किसी अन्य सोशल मीडिया का सतर्कता से करें इस्तेमाल।



- व्हाट्सएप पर भेजे गए शादी के कार्ड की फाइल न खोलें, ऐसा करने पर खाते से निकल सकती है रकम।



- कोई अश्लीलता या बैड टच करे तो डरें या सहमे नहीं। तुरंत अभिभावक या पुलिस से करें शिकायत।



- लोन एप पर न लें कर्ज। ठग आपके दस्तावेजों और फोटो का कर सकते हैं दुरुपयोग।



- अगर कोई वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपये, तो न दें। ऐसा करने पर बढ़ेगा दुस्साहस।



- ठगी होने के 24 घंटे के भीतर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें शिकायत।



- साइबर ठगी का प्रयास होने पर भी पुलिस को दें सूचना। ठग का खाता पुलिस करेगी फ्रीज।



- हर थाने में स्थापित है महिला हेल्पडेस्क। इसलिए खुलकर पुलिस समस्या करें साझा।



--------------------------------
विज्ञापन




सवाल जवाब



सवाल- किसी भी सरकारी विभाग में अगर कोई रिश्वत मांगे तो कहां शिकायत करूं?



जवाब- आप संबंधित विभाग के अधिकारी से शिकायत करें। यहां भी सुनवाई नहीं होने पर बात को सोशल मीडिया पर साझा करें।



सवाल- अगर कोई किसी युवती से सुनसान जगह पर छेड़छाड़ करे तो क्या करना चाहिए?



जवाब - सबसे पहले पुलिस को काॅल करें। आपके पास मोबाइल नहीं तो भीड़भाड़ वाली जगह पर जाएं। फिर वहां किसी राहगीर से, नजदीकी पुलिस चौकी पर या ट्रैफिक पुलिसकर्मी से शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




सवाल- पुलिस से किसी की शिकायत करने पर क्या मेरी जानकारी आरोपी को होगी?



जवाब- ऐसा नहीं है। अगर कोई किसी से अश्लीलता या छेड़खानी कर रहा है तो आप पुलिस से शिकायत करें। पुलिस आपकी पहचान उजागर नहीं करेगी।



सवाल- क्या सोशल मीडिया पर अनजान की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करनी चाहिए?



जवाब- नहीं, ऐसा करने पर आपके साथ ही आपके परिवार को भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी अनजान पर भरोसा नहीं करना चाहिए। बात करने पर आपकी जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है।



------------------------------

एपीसेन इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला

एपीसेन इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला

एपीसेन इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला

एपीसेन इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed