{"_id":"5b27730a4f1c1bf26e8b8a11","slug":"police-returned-bag-of-nri-with-full-of-money-and-jewellery","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में छूटा एनआरआई का जेवर व कैश से भरा बैग, पुलिस ने तलाशा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में छूटा एनआरआई का जेवर व कैश से भरा बैग, पुलिस ने तलाशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
एनआरआई को बैग लौटाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीका से अपनी बहन के घर जा रहे एनआरआई अभिषेक त्रिपाठी का बैग रविवार को ऑटो में छूट गया। इसकी सूचना जब लखनऊ में पारा पुलिस को लगी तो प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर दरोगा ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
कुछ देर में ऑटो को पकड़ लिया और उसमें रखा बैग बरामद कर सुपुर्द कर दिया। बैग में तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी थी।
एनआरआई अभिषेक त्रिपाठी की बहन पारा केकुमारपुरम में रहती है।
अभिषेक ने अमौसी एयरपोर्ट से ऑटो किया। इस दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। पारा थाने में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय को सारी जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक ने दरोगा अशोक सिंह को ऑटो और बैग की तलाश के लिए लगाया। घंटेभर बाद दरोगा को ऑटो मिल गया। पुलिस ने अभिषेक की संतुष्टि के बाद ऑटो चालक को छोड़ दिया। अभिषेक ने पारा पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन