पुलिस भर्ती परीक्षा : 20 हजार अभ्यर्थी थे पंजीकृत, 12000 ने छोड़ी परीक्षा
अभ्यर्थी प्रतापगढ़ निवासी शिवम आदित्य ने बताया कि वर्ष 2023 में कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हुए थे। इंटरमीडिएट के साथ ही डिप्लोमा इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, पीजीडीसीए, सीसीसी, ओ लेवल व अन्य तकनीक कोर्स करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा देने के योग्य थे।
बता दें कि भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया था कि अगर किसी भी अभ्यर्थी के आवेदन में कोई भी प्रमाण पत्र गलत पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा से भी बाहर कर दिया जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा छोड़ने के सवाल पर विशेषज्ञों ने बताया कि आशंका है कि हजारों आवेदनकर्ताओं ने ने कुछ गलत दस्तावेज लगाए थे। वहीं, पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी करा रहे अभिनव पाठक ने बताया कि 50 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति चिंताजनक है।
बनारसी साड़ी व मलिहाबादी लंगड़ा आम पर पूछे गए सवाल
चंदौली से परीक्षा देने पहुंचे संदीप यादव ने बताया कि दो घंटे की प्रतियोगी परीक्षा में कुल 160 बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब देने थे। परीक्षा में सवाल था कि मलिहाबाद लंगड़ा कौन से फल का किस्म है। इसके अलावा वाराणसी की बनारसी साड़ी पर भी प्रश्न था।
संविधान, साइबर सुरक्षा, कंप्यूटर व पारिवारिक रिश्तों पर आधारित प्रश्न पूछे गए
कानपुर की गीतांजलि ने बताया कि पुलिस भर्ती कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, विज्ञान और कंप्यूटर विषय से सवाल पूछे गए। पिछली परीक्षा में नंबरिंग से जुड़े सवाल ज्यादा थे लेकिन, इस बार ऐसे प्रश्नों की संख्या कम थी। परीक्षा में संविधान, साइबर सुरक्षा, कंप्यूटर के पार्ट व इसके कार्य, पारिवारिक रिश्ते सहित अन्य विषयों से प्रश्न किए गए।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन के दो साल बाद कंप्यूटर ऑपरेटर की प