फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police recovered the car from near the warehouse

Lucknow News: गोदाम के पास से पुलिस ने बरामद की कार

Thu, 21 Aug 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 21 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police recovered the car from near the warehouse
लखनऊ। आशियाना के सेक्टर आई में कार चलाना सीखने के दौरान दो बच्चों पर कार चढ़ाने के मामले में बुधवार रात पुलिस ने कार को एक गोदाम के पास से बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी किशोर व उसके पिता को पुलिस अब तक पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन

डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस ने कुछ जगह दबिश भी दी, पर आरोपी हाथ नहीं लगे। आशियाना के सेक्टर आई निवासी हरिद्वार पांडेय के पोते शौविक और उनके पड़ोसी विनय उपाध्याय के बेटे कुशल को 10 अगस्त को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी थी। घटना में शौविक की कालर बोन और पसलियां टूट गईं। करीब एक सप्ताह बाद पीड़ित ने आशियाना थाने में हरिद्वार पांडेय की तहरीर पर कार मालिक सीएल वर्मा और कार चला रहे उनके नाबालिग बेटे पर हत्या के प्रयास, लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed