फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police raid two houses of former MP

पूर्व सांसद के दो घरों पर आधी रात छापा, थाने में तीन तक घंटे पूछताछ

Sat, 13 Mar 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Police raid two houses of former MP
पूर्व सांसद दाउद अहमद के धर पुलिस ने मारा छापा। - फोटो : ??? ?????
कमिश्नरेट पुलिस ने असामाजिक तत्वों के घर में मौजूद होने की सूचना पर बसपा के पूर्व सांसद दाउद अहमद के गोलागंज और रिवर बैंक कॉलोनी आवास पर बृहस्पतिवार आधी रात छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने पूर्व सांसद के घर की तलाशी भी ली। तसल्ली न मिलने पर पुलिस पूर्व सांसद को वजीरगंज थाने ले आई और तीन घंटे बैठाए रखने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात ढाई बजे वजीरगंज, अमीनाबाद चौक और ठाकुरगंज थाने की पुलिस फोर्स बसपा के पूर्व सांसद दाउद अहमद के गोलागंज स्थित आवास पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आवास को चारों तरफ से घेरकर दरवाजा खुलवाया और तलाशी शुरू कर दी। पूर्व सांसद के घर वालों के पूछने पर पुलिस ने बताया कि आवास में कुछ बदमाशों के छिपे होने की आशंका है।

काफी देर बाद पता चला कि दाउद रिवर बैंक कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में परिवार सहित रहते हैं। पुलिस ने वहां भी फ्लैट में काफी देर सर्च किया।
इसके बाद पुलिस पूर्व सांसद को वजीरगंज थाने ले आई और देर रात तीन बजे से शुक्रवार सुबह छह बजे तक थाने में बैठाए रखने के बाद छोड़ दिया।
एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, पुराने अपराधियों के सत्यापन के अभियान के तहत पुलिस गई थी। पूछताछ के बाद पूर्व सांसद को छोड़ दिया गया।
बसपा के बड़े नेता रहे हैं दाउद
वर्तमान में दाउद अहमद बसपा में न हों, लेकिन कभी वह बसपा के लिए तुरुप का इक्का रहे हैं। शाहाबाद से सांसद और हरदोई की पिहानी विधानसभा सीट से विधायक रहे दाउद अहमद पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें बसपा से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed