फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police raid on vidhayak awas for arrest MLA ABBAS ANSARI

माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में विधायक आवास पर पुलिस का छापा

Mon, 08 Aug 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
police raid on vidhayak awas for arrest MLA ABBAS ANSARI
लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में महानगर पुलिस ने रविवार को दारुलशफा स्थित विधायक निवास में छापा मारा लेकिन वहां ताला लटका मिला। अब्बास की तलाश में पुलिस दिल्ली, गाजीपुर व मऊ में भी दबिश दे रही है। अब्बास के खिलाफ तीन साल पहले महानगर थाने में एक शस्त्र लाइसेंस पर कई असलहे खरीदने और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से ही मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी फरार है। इससे पहले लखनऊ की क्राइम ब्रांच टीम ने 25 जुलाई को लखनऊ, दिल्ली, मऊ और गाजीपुर में छापा मारा था। कोर्ट ने अब्बास को 27 जुलाई तक गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। लगातार दबिश पड़ने के बाद भी अब्बास अंसारी के वकीलों ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया। रविवार को महानगर प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी अपनी टीम के साथ दारुलशफा स्थित आवास नंबर 107 पर दोपहर ढाई बजे पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। इसके बाद पुलिस अब्बास के निजी आवास मेट्रो सिटी, डालीबाग भी गई लेकिन वहां भी कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

2019 में महानगर थाने में दर्ज हुआ था केस
मऊ के विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ 2019 में महानगर के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने केस दर्ज कराया था। आरोप था कि अब्बास ने असलहे का लाइसेंस लिया था जिसका दुरुपयोग करते हुए एक ही लाइसेंस पर कई हथियार खरीद डाले। ये भी आरोप है कि 2012 में हासिल इस लाइसेंस को बिना एनओसी के ही दिल्ली ट्रांसफर करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ और गाजीपुर जिले में भी दर्ज हैं पांच केस
मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ में 2, मऊ में 4 और गाजीपुर में एक मुकदमा दर्ज है। चुनाव प्रचार के दौरान मऊ पुलिस ने अब्बास के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, धमकी देने, वर्ग विशेष के खिलाफ बयान और आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed