फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police raid on hukka bar

हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 26 को पकड़ा

Fri, 09 Apr 2021 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
police raid on hukka bar
लखनऊ। नगर पंचायत बख्शी का तालाब के अंतर्गत रुदही वार्ड में एयरफोर्स रोड पर संचालित होने वाले एक हुक्का बार पर बृहस्पतिवार की दोपहर एसडीएम और सीओ ने छापा मारा। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 26 लोगों को हिरासत में लेकर सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान करते हुए 13 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस मामले में नगर पंचायत बीकेटी के सुपरवाइजर की तहरीर पर हुक्का बार के संचालक समेत 20 से 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीओ डॉ. हिरदेश कठेरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर एसडीएम डॉ. शुभी, तहसीलदार विवेकानंद मिश्रा और नगर पंचायत बख्शी का तालाब की संयुक्त टीम ने रुदही वार्ड में एयरफोर्स रोड पर स्थित ब्लैक हंट रेस्टोरेंट में छापा मारा। इस दौरान हुक्का बार के अंदर करीब 26 लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए और बिना मास्क लगाए बैठे थे। इस पर संयुक्त टीम ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी को लेकर थाने लाई और फिर शांतिभंग की आशंका में सभी 26 लोगों का चालान कर 13 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि इस मामले में नगर पंचायत बख्शी का तालाब के रुदही वार्ड के सुपरवाइजर आनंद तिवारी की तहरीर पर हुक्का बार के संचालक व मालिक पीयूष गुप्ता समेत 20 से 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हुक्का बार का लाइसेंस है या नहीं, इसके बारे में संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed