फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police pressure on nearest of MLA mukhtar ansari

मुख्तार अंसारी के करीबियों पर कसा शिकंजा, अभिषेक बाबू समेत पांच अपराधियों की 70 करोड़ की संपत्ति की जाएगी कुर्क

Fri, 06 Nov 2020 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
police pressure on nearest of MLA mukhtar ansari
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों व गिरोह के सदस्यों पर कमिश्नरेट पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने मुख्तार के बेहद करीबी कहे जाने वाले व सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के बेटे अभिषेक सिंह बाबू सहित पांच अपराधियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है। पुलिस ने इन अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित की गई करीब 70 करोड़ रुपये की संपत्तियों का ब्योरा जुटा लिया है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के निर्देश पर 22 सितंबर को मुख्तार अंसारी के गिरोह पर शिकंजा कसते हुए एक साथ 42 स्थानों पर दबिश दी गई थी। इस दौरान कुल 48 पुलिस टीम सक्रिय थीं। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मड़ियांव निवासी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के बेटे अभिषेक सिंह बाबू समेत 11 लोगाें को गिरफ्तार किया था। अभिषेक सिंह की उत्तरी जोन में काफी मजबूत पकड़ मानी जाती है। उसके गिरोह में 18 साल से 35 साल तक मनबढ़ किस्म के युवक जुड़े हैं।
विज्ञापन


मड़ियंाव पुलिस ने अभिषेक सिंह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के मुताबिक, अभिषेक सिंह ने अपनी दबंगई से करोड़ाें रुपये की संपत्ति अर्जित की जो उसके परिवारीजनों के नाम से हैं। इस संपत्तियों को जब्त करने के लिए कानूनी सलाह ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मुख्तार के करीबी आलमबाग के हरविंदर सिंह व गोमतीनगर विस्तार के प्रदीप कुमार सिंह की संपत्तियों को जब्त करने के लिए सूची तैयार की है। मुख्तार के करीबी सीरियल किलर भाइयों के लिए काम करने वाले मो. सज्जाद व शादाब की भी संपत्तियों पर पुलिस की निगाह है। दोनों के पास छह लग्जरी गाड़ियां है। इन गाड़ियाें पर मुख्तार अंसारी की गाड़ियों का नंबर दर्ज है।


पुलिस केमुताबिक, इनमें दो गाड़ियों का फर्जी तरीके से बीमा क्लेम भी लिया गया। एक बीमा कंपनी के सर्वेयर व एजेंट से विवाद भी हुआ था। मुख्तार के डर की वजह से बीमा कंपनी के लोगों ने मुकदमा तक दर्ज नहीं कराया। लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस ने कुछ दिन पहले मुख्तार व उसके भाई की अवैध संपत्तियों को कुर्क किया था। वहीं हिस्ट्रीशीटर राम सिंह की 150 करोड़ रुपये की संपत्तियों की कुर्की की थी। इसके अलावा मुख्तार अंसारी के एक अन्य करीबी सूद पर रुपये बांटने वाले जुगून वालिया की 2.55 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed