{"_id":"5fe73e852a0444593d3d5fbc","slug":"police-prepared-sketch-in-mohanlalganj-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहनलालगंज हत्याकांड: पुलिस ने तैयार किए दो संदिग्धों के स्केच, सूचना देने वाले को 50 हजार का नकद इनाम मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलालगंज हत्याकांड: पुलिस ने तैयार किए दो संदिग्धों के स्केच, सूचना देने वाले को 50 हजार का नकद इनाम मिलेगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Dec 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा जारी किए गए संदिग्धों के दस्तावेज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोहनलालगंज में 20 दिसम्बर को पूर्व प्रधान व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुजीत पांडे की हत्या के छह दिनों के बाद भी कानून के हाथ हत्यारों के गिरेबान तक नहीं पहुंच सके हैं। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को हत्याकांड के दो संदिग्धों का स्केच जारी कर उनके बारे में सूचना देने वालों को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज का मोबाइल नंबर 9454 40 1493 व प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज 9454 40 3865 का नंबर जारी किया गया है।
वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज सुजीत पांडेय के बेटे ने वारदात की जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) या सीबीआई को सौंपने की मांग की हैं। पुलिस ने गैरजनपद के आपराधिक प्रवृत्ति के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
सुजीत पांडेय के बेटे अजय पांडेय ने अपने परिवार व अपनी स्थायी सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा, हत्या के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने हत्याकांड की जांच एसआईटी या सीबीआई से कराने की बात कही। वहीं एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत का कहना हैं कि परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जा चुकी है। लखनऊ में रह रहे आपराधिक इतिहास वाले दो बाहरी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहीं है लेकिन अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
3 of 6
वारदात स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी (फाइल फोटो।)
- फोटो : amar ujala
सुराग न मिलने से पुलिस अफसर परेशान
हत्याकांड का खुलासा न होने से पुलिस अफसर परेशान हैं तो वहीं मामल तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और सत्ता पक्ष के लोग भी हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : amar ujala
बता दें कि सुजीत पांडेय की रविवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात गौरा स्थित उनके ईंट भट्ठे के पास हुई थी। सुजीत एसयूवी से उतरे ही थे कि बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेदांता में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा के पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान संध्या पांडेय के पति सुजीत पांडेय की हत्या पुरानी रंजिश में रेकी करने के बाद की गई। ईंट-भट्ठे के पास हुई वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, सुजीत पांडेय सुबह व शाम भट्ठे पर जाते थे। बदमाशों को उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।