फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police on duty in sealed areas, Special surveillance on chauraha and barricading in lucknow

सील इलाकों में पुलिस मुस्तैद, कार्यालय के कर्मचारी भी तैनात

Thu, 16 Apr 2020 04:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Apr 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
police on duty in sealed areas, Special surveillance on chauraha and barricading in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लखनऊ में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए कई इलाकों को सील कर दिया गया है। वहीं लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अधिकारियों से लेकर थानों तक के कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को भी चौराहों से लेेकर गलियों तक तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


राजधानी में 225 बैरिकेडिंग हैं। इनमें एक शिफ्ट में 2786 पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे हैं। 11 मुख्य मार्गों को चिह्नित किया गया है जिन पर मोबाइल पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही है। पूरे शहर में 166 पीआरवी हैं।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोरा ने बताया कि लॉकडाउन में पुलिस सुरक्षा के साथ ही जनता की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। राजधानी को 5 जोन में बांटा गया है जिसमें 14 सेक्टर और 32 सब सेक्टर निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहों व बैरिकेडिंग पर विशेष निगरानी

जेसीपी नवीन अरोरा ने बताया कि राजधानी में सभी बैरिकेडिंग सक्रिय हैं। इन पर 307 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर, 219 मुख्य आरक्षी, 252 महिला सिपाही और 718 सिपाही तैनात हैं।

कुल 1496 पुलिस कर्मी एक शिफ्ट में ड्यूटी दे रहे हैं। इतने पुलिसकर्मियों की दो शिफ्ट तय की गई है।10 यातायात निरीक्षक, 58 यातायात उपनिरीक्षक, 42 हेड कांस्टेबिल प्रोन्नत, 179 मुख्य आरक्षी, 696 आरक्षी, 305 होमगार्ड तैनात हैं। यातायात पुलिस के 1290 जवान तैनात हैं। बैरियर प्वाइंट पर कुल 2786 पुलिसकर्मी तैनात हैं।

11 मुख्य मार्ग चिह्नित, हो रही पेट्रोलिंग
पुलिस ने राजधानी के 11 मुख्य मार्गों में से चारबाग से हजरतगंज, महानगर से चिनहट बीबीडी तक, केजीएमयू से बाजारखाला, चौक से बालागंज, कैंटोनमेंट की मुख्य सड़क, पॉलीटेक्निक से भिठौली क्रासिंग, बाराबिरवा से बंथरा, बाराबिरवा से दुबग्गा पर पेट्रोलिंग की जा रही है।

वहीं पीआरवी में पुलिसकर्मियों को अब सिर्फ दो शिफ्ट में लगाया जा रहा है। 89 चार पहिया और 77 दो पहिया पीआरवी (पुलिस रेस्पांश व्हीकल) सक्रिय हैं। 

सभी वायरलेस व कंट्रोल रूम सक्रिय

सभी वायरलेस सेंटर व कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई जा रही है। इसमें दो प्रतिसार निरीक्षक, 16 प्रतिसार उप निरीक्षक, 27 हेड ऑपरेटर, 5 सहायक ऑपरेटर मुस्तैद हैं। 345 स्थायी वायरलेस सेट और 635 हैंडसेट वितरित किए गए हैं। पुलिस टीम लगातार 112 के संपर्क में है। 

सैनिटाइजेशन में लगे 35 दमकल वाहन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के अलावा 10 फायर स्टेशन ऑफिसर, 42 चालक, 27 महिला फायरकर्मी और 106 फायरमैन लगातार ड्यूटी दे रहे हैं। सैनिटाइजेशन में दमकल की 35 गाड़ियां लगी हैं। 

वहीं 170 पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटीन कर दिया है। सुरक्षा में 7 कंपनी व एक प्लाटून पीएसी, एक कंपनी आरएएफ तैनात की गई है। वहीं 5 रिजर्व पार्टी रखी गई। 4 पुलिस ऑफिस में रिजर्व हैं।

पुलिसकर्मियों के लिए पांच क्वारंटीन सेंटर है। इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के नए परिसर जानकीपुरम में एक छात्रावास, जीडी गोयनका स्कूल और सीएमएस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed