{"_id":"597b55aa4f1c1bbb538b4a2a","slug":"police-officers-are-not-interested-in-wearing-khadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी को लेकर पुलिस अफसरों को नहीं है कोई दिलचस्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी को लेकर पुलिस अफसरों को नहीं है कोई दिलचस्पी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Jul 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
up police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महकमे में सप्ताह में एक दिन खादी पहनने को लेकर डीजीपी कार्यालय से मांगी गई राय पर अफसर दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। 21 जुलाई को डीजीपी कार्यालय से भेजे गये ई-मेल में इस पर 24 जुलाई तक सुझाव मांगा गया था लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी एक भी जोन से जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
दरअसल केंद्र सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुझाव दिया था कि खादी को बढ़ावा देने के लिए पुलिस में सप्ताह में एक दिन खादी की वर्दी अनिवार्य कर दी जाए।
विज्ञापन
जिस पर मुख्यमंत्री ने डीजीपी ऑफिस से इस संबंध में राय मांगी थी। आईजी लोक शिकायत विजय सिंह मीना ने बताया कि जोन के सभी एडीजी व आईजी को इस संबंध में पत्र लिखा गया था लेकिन अभी तक किसी का कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन