फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly Election 2022: Police notified 33 people in a village in threat of breach of peace.

UP Chunav 2022: छात्र, पुजारी व बुजुर्गों से शांतिभंग का खतरा, 33 लोगों को किया गया पाबंद

Sat, 12 Feb 2022 06:34 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Feb 2022 06:34 PM IST
सार

बिजनौर पुलिस ने एक गांव के 40 परिवारों के 33 लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर दिया है। इससे ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की है। इनका कहना है कि पुलिस ने विरोधियों के इशारे पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: Police notified 33 people in a village in threat of breach of peace.

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में छात्र व पुजारी से लेकर बुजुर्गों तक से भी पुलिस को गड़बड़ी की आशंका है। यही वजह है कि बिजनौर थाने की पुलिस ने बलसिंह खेड़ा के 40 परिवारों के 33 लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर दिया है। इनमें छात्र से लेकर बुजुर्ग और यहां तक कि मंदिर के पुजारी भी शामिल हैं। इन सभी ने पुलिस पर बिना गांव में आए ही एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र का बलसिंह खेड़ा गांव बिजनौर थाना क्षेत्र में आता है। गांव में 40 परिवार हैं। चुनाव के मद्देनजर बिजनौर पुलिस ने बलसिंह खेड़ा के 33 लोगों को शांतिभंग की धारा 107/116 के तहत पाबंद किया है।
विज्ञापन


खास बात ये है कि इनमें से किसी का भी कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। इन सभी का कहना है कि पुलिस न तो गांव आई और न ही कोई छानबीन की। सिर्फ विरोधियों के इशारे पर एकतरफ कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रहे और किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके चलते पुलिस लोगों को पाबंद करती है। इस गांव में भी पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। बेवजह परेशान करने या किसी के इशारे पर कार्रवाई के आरोप सरासर गलत व बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed