पुलिस द्वारा लड़की को मारने की तस्वीर हुई वायरल, आपने देखी क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाना इलाके के गांव उसरी में बुधवार दोपहर जहरीली शराब बनाने वालों की धरपकड़ के दौरान एसओ ने एक नाबालिग छात्रा से अभद्रता की और उसे थप्पड़ जड़ दिए।
हाथ जोड़कर खुद को बेकसूर बता रही छात्रा को पिटते देख गांव में रोष फैल गया। छात्रा की पिटाई की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने से आला अफसर हरकत में आए। एएसपी ने मामले की जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक, आबकारी इंस्पेक्टर नागेंद्रनाथ त्रिपाठी व एसओ आशियाना संतोष तिवारी की टीम बुधवार दोपहर गांव उसरी में अवैध शराब बनाने वालों की धरपकड़ करने गई थी। टीम ने छापामारी कर नौ क्विंटल लहन नष्ट किया व 300 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ आकाश रावत नामक युवक को बंदी बनाया।
टीम गांव के अन्य स्थानों पर छापामारी करने निकली। नाले में लहन छुपाया देख एसओ संतोष तिवारी ने सामने स्थित घर पर दबिश दी। वहां 11वीं की एक छात्रा ने अवैध शराब बनाने वालों से कोई संबंध न होने की बात कही।
खबर फैलते ही लोगों का गुस्सा भड़का
खबर फैलते ही लोगों का गुस्सा भड़का
घबराई नाबालिग छात्रा ने हाथ जोड़कर खुद को बेकसूर बताया। टीम उससे तहकीकात कर लौटने लगी। इस बीच एसओ छात्रा को फटकार लगाते हुए आगे बढ़े और गाल पर थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए।
एसओ का यह रूप देख बाकी टीम ने घर के बाहर का रास्ता पकड़ा। इस बीच वहां एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल से एसओ द्वारा छात्रा से अभद्रता व पिटाई की क्लिप बना सोशल मीडिया पर डाल दी।
छात्रा की पिटाई की खबर फैलते ही उसरी के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने इलाके के संभ्रांत लोगों को फोन किए और उच्चाधिकारियों से शिकायत की। क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस के आला अफसर हरकत में आए और जांच के आदेश दिए गए।
पुलिस ने दी ये सफाई
संयुक्त टीम ने एक महिला हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश दी थी। वहां से भारी मात्रा में लहन बरामद हुआ। कई बार पकड़ी जा चुकी महिला ने अपनी बेटी को टीम से भिड़ा दिया और खुद भाग निकली।
आशियाना के एसओ संतोष तिवारी ने बताया, भिड़ंत कर रही लड़की को काबू में करने की कोशिश की गई थी। गलत ढंग से क्लिप बनाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है।
एएसपी सिटी पूर्वी राजीव मल्होत्रा ने बताया वाट्सएप पर क्लिप देखी है। मामला अत्यंत गंभीर है। जांच कराई जा रही है कि मौके की परिस्थितियां क्या थीं? जल्द ही जांच पूरी कर कार्रवाई की जाएगी।