फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police men honoured by ig zone a satish ganesh

महिलाओं की जान बचाने वाले पुलिस कर्मियों को आईजी जोन ने किया सम्मानित

Sat, 24 Sep 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Sep 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
police men honoured by ig zone a satish ganesh
आईजी सतीश गणेश

आईजी जोन ए सतीश गणेश ने दो महिलाओं की जान बचाने वाले लखीमपुर खीरी के तीन पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को सम्मानित किया। 

विज्ञापन

आईजी ने बताया कि खीरी थाने में तैनात कॉन्सटेबल रघुवीर प्रसाद व रामवृक्ष ने रविवार को अमृतागंज गांव के समीप शारदा नहर के किनारे गश्त के दौरान नहर में डूब रही युवती को बचाकर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


इस सराहनीय कार्य के लिए आईजी ने दोनों को ढाई-ढाई हजार रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी तरह, लखीमपुर खीरी के ही गोला गोकर्णनाथ के गांव बक्खारी निवासी सुंदरलाल ने बुधवार को फरधान थाने में दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान करके बचाई पीड़‌िता की जान

police men honoured by ig zone a satish ganesh
डेमो

एसआई योगेश कुमार को बताया कि दहेज लोभियों ने उसकी बेटी को इतना प्रताड़ित किया कि वह जिला अस्पताल में मौत से जूझ रही है। पीड़िता का बयान लेने योगेश अस्पताल पहुंचे।

पता चला कि विवाहिता की हालत गंभीर है और उसे खून की जरूरत है। योगेश ने रक्तदान करके उसकी जान बचाई। इसके बाद दहेज लोभियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। आईजी ने योगेश को भी इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed