{"_id":"5a6ceb2f4f1c1b410b8b5623","slug":"police-men-attacked-on-an-ips-officer-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली से रोका तो पुलिसवालों ने आईपीएस अफसर पर किया हमला, पैर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली से रोका तो पुलिसवालों ने आईपीएस अफसर पर किया हमला, पैर तोड़ा
एजेंसी/ बांदा
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा में बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली करने से रोकने पर पुलिसवालों ने शनिवार को आईपीएस अफसरों पर हमला कर दिया। हमले में हिमांशु कुमार का पैर टूट गया है।
विज्ञापन
इस मामले में गिरवां थाने के थानाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह और सिपाही देवर्षि यादव को निलंबित कर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि हिमांशु कुमार के पैर में फ्रैक्चर हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बताया कि बांदा में बालू लदे ट्रकों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। इसकी जांच के लिए पुलिस महानिदेशक ने गोपनीय तरीके से वरिष्ठ आईपीएस अफसर हिमांशु कुमार और मोहित गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम को शनिवार को गिरवां थाने भेजा गया था।
विज्ञापन
इस टीम ने मौके पर दोनों पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोगों को ट्रकों से अवैध वसूली करते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने दोनों अफसरों पर हमला बोल लिया।
एक दिन पहले मेडल, अगले ही दिन निलंबन
इस मामले में जिस थानाध्यक्ष विवेक प्रताप को निलंबित किया गया है, उसे गणतंत्र दिवस पर डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी और एसपी शालिनी ने पुलिस सेवा में अप्रतिम योगदान के लिए प्रशंसा पत्र और मेडल दिया था।