फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police launch special campaign against Chinese thread across the state 14 cases registered 13 accused arrested

UP : चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस ने प्रदेशभर में चलाया विशेष अभियान, 14 केस दर्ज; 13 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2026 01:37 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Feb 2026 01:37 AM IST
सार

पुलिस ने प्रतिबंधित चीनी मांझे और खतरनाक नायलॉन पतंग डोरी के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया। यह अभियान इलाहाबाद उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय हरित अधिकरण और राज्य सरकार के निर्देश पर चलाया गया।

विज्ञापन
Police launch special campaign against Chinese thread across the state 14 cases registered 13 accused arrested
चीनी मांझा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने प्रतिबंधित चीनी मांझे और खतरनाक नायलॉन पतंग डोरी के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया। यह अभियान इलाहाबाद उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय हरित अधिकरण और राज्य सरकार के निर्देश पर चलाया गया। बीते सप्ताह पुलिस ने 117 गोदामों और 11,899 दुकानों की जांच की। 14 केस दर्ज कर 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन


जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध सिंथेटिक मांझा और शीशा-लेपित नायलॉन डोरी बरामद की गई। जब्त सामान की कीमत करीब 1.93 लाख रुपये है। कई और आरोपियों की भी पहचान की गई है। पुलिस उन सभी की तलाश कर रही है। पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिलों के एसएसपी व एसपी को निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पूरी तरह रोकी जाए। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed