फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police investigate in the office of the private secretary who committed suicide

खुदकुशी करने वाले निजी सचिव के दफ्तर की छानबीन

Fri, 10 Sep 2021 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Police investigate in the office of the private secretary who committed suicide
पुलिस ने खुदकुशी करने वाले निजी सचिव का दफ्तार खंगाला। - फोटो : ??? ?????
बापू भवन में गोली मारकर खुदकुशी करने वाले निजी सचिव विश्वंभर दयाल के सील दफ्तर को बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलवाकर न सिर्फ गहन छानबीन की बल्कि कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए।
विज्ञापन

एसीपी हजरतगंज की अगुवाई में की गई छानबीन के वक्त विश्वंभर दयाल की पत्नी भी मौजूद रहीं। एसीपी ने घटना के वक्त बापू भवन में मौजूद रहे कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने जन्माष्टमी के दिन बापू भवन स्थित अपने दफ्तर पहुंचकर खुद को गोली मार ली थी।
उन्हें गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।
मामले में उनके भाई ओमप्रकाश ने बहन के ससुरालीजनों व उन्नाव के औरास थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी राघवेंद्र मिश्र ने बृहस्पतिवार को हुसैनगंज पुलिस के साथ विश्वंभर दयाल की पत्नी की मौजूदगी में बापू भवन में सील किया गया दफ्तर खुलवाकर घटनास्थल का जायजा लिया।

दफ्तर में मिले कुछ दस्तावेजों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। साथ ही घटना के वक्त दफ्तर में मौजूद रहे चपरासी व अन्य कर्मचारियों से भी एसीपी ने पूछताछ की।
एसीपी राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि छानबीन शुरू की गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हें विवेचना में शामिल करके कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed