फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police Intelligence started investigation of Irregularities in recruitments of deceased dependents

समाज कल्याण विभागः पुलिस इंटेलिजेंस ने शुरू की मृतक आश्रित भर्तियों में घपले की जांच 

Sat, 03 Oct 2020 02:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Oct 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
police Intelligence started investigation of Irregularities in recruitments of deceased dependents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
समाज कल्याण विभाग में मृतक आश्रित भर्तियों में घपले की जांच पुलिस इंटेलिजेंस ने शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस कोटे के तहत अपात्रों की भर्ती के पीछे किन अधिकारियों का हाथ है। निदेशालय के अलावा और किन जिलों में इस तरह की गड़बड़ियां हुई हैं, जो अभी तक दबी हुई हैं। कहीं संगठित व सुनियोजित अपराध के रूप में तो इन गड़बड़ियों को अंजाम नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने समाज कल्याण विभाग में मृतक आश्रित कोटे में अपात्रों को नौकरी देने की खबर को हाल ही प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें मृतक आश्रित के रूप में प्रतिमा सिंह और हेमंत कुमार को गैरकानूनी तरीके से नौकरी दिए जाने का खुलासा किया गया था। प्रतिमा को विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर वर्ष 2016 में नियुक्ति दी गई थी।
विज्ञापन


उनके पिता इंद्र बहादुर सिंह एडीओ समाज कल्याण के पद पर तैनात थे, इनकी सेवा के दौरान ही मौत हो गई थी। प्रतिमा की मां मालती सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। नियमानुसार अगर मां-बाप दोनों सरकारी सेवा में हैं और एक की मृत्यु हो जाती है तो मृतक आश्रित कोटे का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए प्रतिमा सिंह को नौकरी नहीं दी जा सकती थी। लेकिन विभागीय अफसरों की साठगांठ से उन्होंने नौकरी हासिल कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण निदेशालय जाकर तथ्य जुटाए

इसी तरह के एक अन्य मामले में सहायक विकास अधिकारी, समाज कल्याण शिवशंकर को वर्ष 1994 से बर्खास्त किया गया था। उनकी लंबी गैरहाजिरी के कारण बर्खास्तगी का यह आदेश वर्ष 2000 में जारी हुआ। जब शिवशंकर की मृत्यु हुई तो उनके पुत्र हेमंत कुमार ने मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मांगी। इसे अधिकारियों की मिलीभगत से स्वीकार कर लिया गया। गड़बड़ी सामने आने पर दोनों को ही बर्खास्त करना पड़ा है। 

‘अमर उजाला’ में इन दोनों मामलों के खुलासे के बाद तत्कालीन अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण मनोज सिंह ने वर्ष 1999 से लेकर अब तक यानी पिछले 20 साल में मृतक कोटे से विभाग में हुई भर्तियोें की जांच के आदेश निदेशक को दिए। यह जांच अभी चल रही है। इसी बीच पुलिस इंटेलिजेंस ने शुक्रवार को जांच शुरू कर दी और समाज कल्याण निदेशालय जाकर तथ्य जुटाए हैं।   

उधर, समाज कल्याण निदेशालय में ही तैनात दो और बाबुओं के खिलाफ जांच उपनिदेशक जे राम कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक यह जांच पूरी हो चुकी है। यहां भी बड़ी अनियमितताएं मिली हैं। हालांकि कोरोना संक्रमित होने के कारण जे राम रिपोर्ट अभी नहीं दे पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed