फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police inspector misbehave with 90 years old woman, villagers fire on police

पुलिस इंस्पेक्टर ने मां-बेटे को पीटकर जबरन गाड़ी में बैठाया, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस की जिप्सी को घेर किया बवाल

Sun, 07 Feb 2021 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
police inspector misbehave with 90 years old woman, villagers fire on police
निगोहां के रघुनाथ खेड़ा गांव मे रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष को थाने ले जाने से नाराज ग्रामीणों ?
लखनऊ। निगोहां में राजस्व टीम व महिला आरक्षी के बिना रघुनाथखेड़ा गांव में जमीन के एक मामले का फैसला कराने टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक निगोहां के फैसले से नाराज एक पक्ष ने विरोध जताया, तो इंस्पेक्टर आग बबूला हो गए। उन्होंने एक पक्ष से मां-बेटे की पिटाई करते हुए मां को घसीटकर थाने की जिप्सी में बिठा लिया। इंस्पेक्टर की इस हरकत पर परिवार सहित ग्रामीणों ने एसएचओ की जिप्सी को चारों तरफ से घेर लिया और महिला को पीटने का विरोध करने लगे। बढ़ते विरोध को देख महिला को नीचे उतारा। मामले को तूल पकड़ता देख इंस्पेक्टर ने फोन से भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया। ग्राम प्रधान के समझाने के बाद ग्रामीण और परिवारीजन शांत हुए और फिर नींव खोदवाई, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, रघुनाथखेडा गांव निवासी वंशीलाल और इनके पड़ोसी सीताराम के बीच रास्ते का विवाद लंबे अर्से से चला आ रहा है। शुक्रवार को इसी जमीन पर सीताराम दीवार उठा रहा था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देर रात वंशीलाल और उनके बेटे व बहू ने सीताराम के घर पर बिना मौजूदगी के उनकी 90 वर्षीय वृद्ध मां की जमकर पिटाई कर दी। देर रात सीताराम ने निगोहां पुलिस से शिकायत की। शनिवार सुबह फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, तो मामले की शिकायत सांसद मोहनलालगंज से की गई। सांसद ने प्रभारी निरीक्षक से बात की तो इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह अपनी टीम के कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने एक पक्षीय फैसला कर दिया।
विज्ञापन

इससे नाराज एक पक्ष ने विरोध जताया तो इंस्पेक्टर ने कल्याण कुमारी और उसके बेटे अजीत की पिटाई कर दी और मां को घसीटकर थाने की जिप्सी में बिठा लिया। इंस्पेक्टर की इस हरकत पर परिवार और ग्रामीणों ने जिप्सी की चारों तरफ से घेराबंदी कर महिला को पीटने का विरोध किया। तब महिला को नीचे उतारा लेकिन घेराबंदी और मामले को तूल पकड़ता देख इंस्पेक्टर ने फोन से भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया। ग्राम प्रधान गुलाम गौश के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और मामले को दोनों पक्षों में बराबर कराते हुए नींव खोदवाई, तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं पूरे मामले में इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह से महिला के साथ मारपीट करने के बारे में पूछा गया तो उन्होने मारपीट के आरोपों का खंडन करते हुएय महिला द्वारा खुद से जीप में बैठने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की पिटाई की बात गलत
क्षेत्राधिकारी निगोहां सैयद नईमुल हसन नें बताया कि वृद्ध महिला की पिटाई की बात गलत है। दो पक्षों में विवाद की बात सामने आई थी, जिसको लेकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां पुलिस एक पक्ष को थाने ला रही थी, नाराज कुछ ग्रामीण जिप्सी के आगे खड़े होकर दूसरे पक्ष को भी थाने ले जाने की मांग करने लगे। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed