Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police have arrested four accused in Umashankar murder case in Lucknow

कारोबारी हत्याकांड: अपमान का बदला... उधार लिए 60 लाख न लौटाने पड़े, आरोपियों ने रची साजिश; हकीकत सुन सब सन्न

Fri, 27 Jun 2025 09:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 09:21 PM IST
सार

लखनऊ में उमाशंकर हत्याकांड मामले में गुडंबा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उमाशंकर से कारोबार करने के लिए 60 लाख रुपये उधार लिए थे। उमाशंकर शराब पीकर उन्हें गाली देता। पैर दबवाता था। उन्होंने अपमान का बदला लेने के लिए  हत्या की साजिश रची। इससे उन्हें उधार लिए पैसे भी वापस नहीं करने पड़ते। 

विज्ञापन
Police have arrested four accused in Umashankar murder case in Lucknow
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Lucknow police 'X' handle.

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गुडंबा के अर्जुन एन्क्लेव निवासी प्याज कारोबारी उमाशंकर सिंह हत्याकांड का राजफाश करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक आरोपियों ने अपमान का बदला लेने के लिए उमाशंकर की हत्या की थी।

विज्ञापन


मूल रूप से सुल्तानपुर के लंभुआ भरखरे निवासी उमाशंकर से आरोपियों ने कारोबार के लिए 60 लाख रुपये लिए थे। रकम वापस न करनी पड़े, इसलिए भी हत्या की साजिश रची गई। हत्या के आरोप में सुल्तानपुर के सरकसी शिवगढ़ निवासी संजय कुमार चौहान, उसके भाई शिवा सिंह, प्रतापगढ़ के आशापुर गजरिया के कविनंदन व अभिनंदन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि एक साल पहले संजय की मुलाकात उमाशंकर से हुई थी। उसने प्याज का कारोबार करने के लिए उमाशंकर से 10 प्रतिशत ब्याज पर 60 लाख रुपये उधार लिए। इसके बाद नासिक से प्याज मंगवाकर व्यापार शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरों जैसा व्यवहार करना शुरू कर दिया

पूछताछ में संजय ने बताया कि रकम देने के बाद कुछ दिन तक उमाशंकर का व्यवहार ठीक था। बाद में उसने संजय व शिवा के साथ नौकरों जैसा व्यवहार शुरू कर दिया। शराब पीने के बाद वह अक्सर गालियां देता, जिससे दोनों नाराज थे।


यह भी पढ़ेंः- UP News: सीबीआई ने आरपीएफ इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल समेत तीन को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, ले गई अपने साथ

संजय ने शिवा, कविनंदन और अभिनंदन के साथ मिलकर उमाशंकर की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत 23 जून की रात संजय और कविनंदन उमाशंकर के लखनऊ स्थित किराये के कमरे में पहुंचे। दोनों तभी आए, जब वैशाली खाना बनाकर जा चुकी थी। इसके बाद तीनों ने जमकर शराब पी। इस दौरान उमाशंकर ने दोनों से पैर दबाने के लिए कहा। कविनंदन ने इसके बहाने दबोचा और संजय ने चापड़ से उमाशंकर का गला रेत दिया।

अपमान से क्षुब्ध शिवा ने किया था आत्महत्या का प्रयास

आरोपियों ने बताया कि उमाशंकर ने संजय से उसकी 12 बिसवा जमीन का एग्रीमेंट भी करवा लिया था। उधर, बार-बार अपमानित किए जाने से क्षुब्ध होकर शिवा ने एक बार आत्महत्या का भी प्रयास किया था।

घटना के वक्त थाने पर बैठा था शिवा

शिवा पर हर्ष फायरिंग का केस गुडंबा थाने में दर्ज था। साजिश के तहत वह घटना के वक्त थाने में बैठा था, ताकि उस पर शक न हो। वह पुलिस और उमाशंकर के घरवालों को गुमराह करता रहा। शिवा उमाशंकर की पत्नी ममता को थाने ले गया और एफआईआर दर्ज कराई थी। 

इंस्पेक्टर प्रभातेज श्रीवास्तव ने बताया कि संजय ने वारदात के लिए कार बुक की थी, जिसे उमाशंकर के कमरे से काफी दूर खड़ा किया था। हत्या के बाद संजय ने सुनसान जगह पर कपड़े बदले और दूसरी कार से भाग निकला। छानबीन में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध दिखाई दिए। इसके बाद बेहटा फ्लाईओवर के पास से आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चापड़, सूजा और खून से सने संजय के कपड़े बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed