फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police have also placed SP state president Shyam Lal Pal under house arrest at his residence In Lucknow

संभल जाने से पहले एक्शन: पुलिस ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को भी किया नजरबंद, पार्टी कार्यालय जाने से भी रोका

Sat, 30 Nov 2024 11:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 11:48 AM IST
सार

संभल जाने से पहले पुलिस ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को उनके घर पर ही नजरबंद किया है। पार्टी कार्यालय जाने से भी रोका गया है। 

विज्ञापन
police have also placed SP state president Shyam Lal Pal under house arrest at his residence In Lucknow
पुलिस ने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को भी उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार को पुलिस ने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को भी उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया है। सपा डेलिगेशन के संभल जाने से पहले पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। संभल डीएम द्वारा जारी पत्र के बाद पुलिस ने सपा नेताओं को उनके आवास पर ही रोक लिया है। उन्हें नोटिस दिया गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को पुलिस ने उनके घर पर ही रोक लिया। वह संभल जाने के लिए गाड़ी पर बैठे। लेकिन, पुलिस ने अपनी गाड़ियां लगाकर उन्हें निकलने नहीं दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद माता प्रसाद पांडेय ने सपा कार्यालय जाने की बात कही। इसके बाद भी उन्हें घर से निकलने नहीं दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को भी हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्हें भी नोटिस दिया गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभल जाना था डेलिगेशन

बताते चलें कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 15 सदस्यीय डेलिगेशन संभल जाने वाला था। सपा नेता संभल में पीड़ितों से मिलकर जानकारी जुटाने की बात कह रहे थे। इसके बाद इसकी जानकारी सपा मुखिया के साथ साझा करना था। उनके निकलने से पहले ही पुलिस उनके घरों के बाहर तैनात मिली।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed