{"_id":"5b5dcdf34f1c1b49778b4f95","slug":"police-got-tortoise-from-smuggler-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को देख पांच लाख के कछुए छोड़कर भागे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को देख पांच लाख के कछुए छोड़कर भागे तस्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 29 Jul 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
बरामद किए गए टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार पुलिस ने शनिवार रात हाईवे पर चेकिंग के दौरान पांच लाख कीमत के छह कछुए बरामद किए हैं। बताते हैं कि हाईवे पर चेकिंग देख बोरे में कछुए भरकर ले जा रहे दोनों युवक बोरा छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ कछुओं को गंगा नदी में छोड़ दिया है। ऊंचाहार थाने में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार रात ऊंचाहार एसओ धनंजय सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान इलाहाबाद की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक रायबरेली की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस को देख युवक वहां बोरा छोड़कर भाग गए। एसओ मौके पर पहुंचे और बोरा खुलवाया तो उसमें कछुए निकले। थानेदार ने बताया कि बोरे में छह कछुए थे। एक कछुए का वजन दस किलो के करीब था। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन
रविवार को बरामद कछुओं को गंगा नदी में छोड़ दिया गया। एसओ का कहना है कि कछुओं की तस्करी करके ले जाया जा रहा था। अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तस्करों की पहचान कराई जा रही है। उधर, सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद कछुओं की कीमत करीब पांच लाख रुपये से ज्यादा है।