फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police gave third degree to contractor, daroga sipahi supend

Lucknow News: ठेकेदार को उठा मांगे छह लाख, न देने पर दी थर्ड डिग्री, दरोगा-सिपाही सस्पेंड

Mon, 24 Apr 2023 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Police gave third degree to contractor, daroga sipahi supend
लखनऊ। सरोजनीनगर थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने एक बिल्डर के ठेकेदार को उठाया। हवाला का कारोबार करने का आरोप लगा छह लाख रुपये मांगे। न देने पर हवालात में डालकर रातभर थर्ड डिग्री दी। सोशल मीडिया पर पीड़ित ने वीडियो बनाकर वायरल किया।
विज्ञापन

इसके आधार पर जांच हुई। इसमें दरोगा दिनेश यादव व सिपाही रवि कुमार दोषी पाए गए। रविवार को डीसीपी साउथ ने दोनों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


सरोजनीनगर इलाके में अयाज नाम के बिल्डर कंस्ट्रक्शन करवा रहे हैं। उनका पूरा काम सुधीर कुमार मौर्या देखते हैं। सुधीर के मुताबिक, तीन दिन पहले वह गोंडा गए थे। तभी सरोजनीनगर थाने में तैनात सिपाही रवि कुमार व दरोगा दिनेश यादव ने उसको फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि तुम और तुम्हारे मालिक हवाला का काम करते हैं। इससे संबंधित ईडी से एक दस्तावेज आया है। तुम लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। तुरंत थाने आकर मिलो। रात करीब दस बजे सुधीर दोनों के पास पहुंचे।
आरोप है कि दोनों ने उनको थाने के हवालात में डाल दिया। धमकी दी कि जेल भेज देंगे। मालिक पर भी केस दर्ज करेंगे। अगर बचना है तो मालिक से छह लाख रुपये दिलाओ। विरोध पर सुधीर को दोनों ने जमकर पीटा। सुबह छोड़ दिया।
डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने मामले की जांच कराई। शुरुआती जांच में कई आरोप सही पाए गए। एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली। इसमें सिपाही 25 हजार रुपये मांगते सुनाई दे रहा है। इन्हीं सभी आधार पर दोनों को डीसीपी साउथ ने निलंबित कर दिया।


ऑनलाइन दी रिश्वत, जबरन थमा रहे थे असलहा
सुधीर ने बताया कि कंस्ट्रक्शन साइट पर सड़क पर गिट्टी, मौंरंग आदि फैल जाती थी। इसे लेकर सिपाही रवि अक्सर आता था। दबाव बनाकर पैसे लेता था। जो भी पैसे दिए वह ऑनलाइन दिए। इस बार उसने बड़ी रकम पार करने की साजिश रची। यही नहीं सुधीर का आरोप है कि जब उसको थर्ड डिग्री दी जा रही थी तो दोनों पुलिसकर्मी जबरन उसको असलहा थमा रहे थे। पुलिसकर्मियों पर धमकाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed