फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police freed an accused of theft.

दोस्त ने उड़ाए 5.70 लाख रुपये, पुलिस ने छोड़ा

Tue, 19 Apr 2016 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Apr 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
 Police freed an accused of theft.

अलीगंज के विष्णुपुरी विस्तार निवासी होम्योपैथी के डॉक्टर रूप सिंह से मिलने आया झांसी के सिमरदा गरौठ निवासी दोस्त नरोत्तम कुमार पांच लाख सत्तर हजार रुपयों से भरा बैग लेकर गायब हो गया।

विज्ञापन


रूप सिंह ने अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने नरोत्तम को पूछताछ के लिए पकड़ा लेकिन, उसने रुपयों के बारे में जानकारी से इन्कार कर दिया। कुछ हाथ न लगने पर नरोत्तम को छोड़ दिया गया। पीड़ित डॉक्टर कार्रवाई के लिए भटक रहा है लेकिन, पुलिस सुनवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन


रूप सिंह मूलरूप से हमीरपुर के चंडौत जरिया के रहने वाले हैं। यहां वह हमीरपुर के बिहूनी खुर्दे मुस्करा में रहने वाले भांजे विवेक और महोबा के कुलपहाड़ निवासी साले संदीप राजपूत के साथ रहते हैं। दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लौट कर आए तो रुपये भरा बैग गायब

 Police freed an accused of theft.

रूप सिंह ने बताया कि होली के बाद झांसी निवासी दोस्त नरोत्तम कुमार उनसे मिलने आया था। बीती 28 मार्च को विवेक और संदीप किसी काम से हजरतगंज गए थे। लौटकर आए तो घर पर रखा पांच लाख सत्तर हजार रुपयों से भरा बैग गायब था। नरोत्तम से पूछ तो उसने जानकारी से इन्कार कर दिया।

इसके बाद रूप सिंह ने अलीगंज थाने में नरोत्तम पर चोरी की एफआईआर दर्ज कराई। रूप सिंह का कहना है कि यह रकम बिजनेस करने के लिए तीनों ने मिलकर जुटाई थी। इसमें दो-दो लाख रुपये विवेक और संदीप के थे व बाकी रकम उनकी थी।

नरोत्तम ने यह रकम पहले अपने एक रिश्तेदार को देने की बात कही। वह रिश्तेदार के घर भी ले गया, लेकिन रुपया नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

रूप सिंह का कहना है कि रुपये नरोत्तम ने अपने रिश्तेदार को दिए हैं। उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने पर खुलासा हो सकता है लेकिन, पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed