फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police found three thailand girls in flat in lucknow

Lucknow News: पुलिस ने खोला फ्लैट तो निकलीं तीन थाई सहेलियां

Wed, 20 Sep 2023 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
police found three thailand girls in flat in lucknow
- अलखनंदा अपार्टमेंट में हाईवोल्टेज ड्रामा : पड़ोसी के घर में नशे में धुत एयरफोर्सकर्मी के घुसने पर पहुंची थी पुलिस
विज्ञापन

- दोस्त के किराये के फ्लैट में चार दिन से रह रहा था आरोपी, यहीं मिलीं युवतियां
- आरोपी व दोस्त पर एफआईआर, युवतियों को हिरासत में लिया गया
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित अलखनंदा एन्क्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 में मंगलवार सुबह नशे में धुत एक एयरफोर्स कर्मी दाखिल हुआ और बेडरूम में जाकर लेट गया। फ्लैट मालिक व परिजनों ने उसे खदेड़ा तो उसने दोस्त के साथ फ्लैट मालिक से अभद्रता की। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी जब एयरफोर्सकर्मी के दोस्त के किराये के फ्लैट में गए तो वहां पर थाईलैंड की तीन युवतियां मिलीं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेते हुए एयरफोर्सकर्मी व उसके दोस्त पर एफआईआर दर्ज की है।

अपार्टमेंट के टॉवर-2 में विशालखंड गोमतीनगर निवासी अखिलेश सिंह का 104 नंबर फ्लैट है। मटियारी निवासी प्रदीप सिंह ने फ्लैट किराये पर ले रखा है। प्रदीप सीबीसीआईडी में संविदा पर लिपिक है। चार दिन से उन्नाव निवासी उसका दोस्त रितेश मिश्रा उसके यहां आया हुआ था। रितेश एयरफोर्स में कारपोरल पद पर है। वह असम में तैनात है। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे रितेश शराब के नशे में धुत था। इसी दौरान वह आलोक जायसवाल के फ्लैट नंबर 102 में घुसा और बेडरूम में जाकर लेट गया। आलोक व उनके परिवारवालों ने उसे देखा तो सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। हंगामा होने पर प्रदीप भी पहुंच गया। दोनों पक्षों में विवाद हुआ। तभी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस प्रदीप के फ्लैट में गई तो वहां थाईलैंड की तीन युवतियां मिलीं। पुलिस ने आलोक की तहरीर पर रितेश व प्रदीप पर जबरन घर में घुसने व अभद्रता करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सेक्स रैकेट का था आरोप...अब तक सुबूत नहीं
सोसाइटी में रहने वालों ने सेक्स रैकेट का आरोप लगाया था। पुलिस की शुरुआती जांच में ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रदीप पिछले तीन महीने से थाईलैंड की एक युवती के साथ लिवइन में रह रहा है। वह एक स्पा सेंटर में काम करती है। करीब 25 दिन पहले थाईलैंड से दूसरी युवती आई थी, जो फ्लैट में पार्टनर के रूप में रह रही थी। तीसरी युवती सोमवार रात को ही आई थी, वह भी पार्टनर के तौर पर रहने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवती का वीजा खत्म
डीसीपी ने बताया कि तीन युवतियों में से एक का वीजा 12 सितंबर को एक्सपायर हो गया है। इसके बारे में एलआईयू जांच कर रही है। फॉरेन रिलेशन ऑफिसर को इसकी जानकारी दी गई है। वहां से जो निर्देश पुलिस को दिए जाएंगे, उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो बनाए...वायरल हुएसुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि सेक्स वर्कर की पहचान व उनकी फोटो या वीडियो वायरल नहीं किया जा सकता है। वहीं, अलखनंदा अपार्टमेंट प्रकरण में कई वीडियो वायरल हो गए। इसमें पुलिसकर्मी व कुछ और लोग वीडियो बनाते दिख रहे हैं। ये बेहद गंभीर मामला है। वहीं, ये मामला सेक्स रैकेट से संबंधित भी नहीं था। विदेशी युवतियों की पहचान भी उजागर कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed