फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police file fir against people who opposed burrial of corona infected.

कोरोना संक्रमित का शव दफनाने पर विरोध करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, दूसरी जगह हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 16 Apr 2020 04:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Apr 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Police file fir against people who opposed burrial of corona infected.
ऐशबाग कब्रिस्तान में शव पहुंचने से पहले लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के ऐशबाग इलाके में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव को कब्रिस्तान में दफनाने का विरोध करने व हंगामा करने पर पुलिस ने 150 अज्ञात व सात नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि मामला इतना बढ़ गया था कि बुधवार रात कब्रिस्तान में पुलिस तैनात करनी पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध व हंगामा किया था। जिस पर पुलिस ने बाजारखाला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। हालांकि, विरोध को देखते हुए पुलिस ने रात 3.00 बजे दूसरी जगह अंतिम संस्कार करवाया।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना संक्रमित नजीराबाद निवासी बुजुर्ग की मौत के बाद उसके परिजन बुधवार देर शाम लखनऊ के ऐशबाग स्थित कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए तैयारी कर रहे थे। जिसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने विरोध व हंगामा शुरू कर दिया। दोनों गुटों में कहासुनी होने लगी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो लोगों को शांत कराया। फिर वापस चली गई। इसके बाद फिर हंगामे की सूचना मिली तो कब्रिस्तान पर पुलिस तैनात कर दी गई। देर रात तक स्थानीय लोग भी पहरेदारी कर रहे थे। बाद में पुलिस की देखरेख में परिजनों ने दूसरी जगह अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने वाले लोग भी उसी समुदाय के

एसीपी बाजारखाला अनिल कुमार के मुताबिक कब्रिस्तान पर हंगामा व विवाद की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गई थी। विरोध करने वाले लोग भी उसी समुदाय के है।

लोगों ने इस बात की आशंका जाहिर की थी कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति का शव दफन करने से पूरे इलाके में संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में इसे दफन नहीं करने दिया जाए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व प्रशासन से इसकी मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed