{"_id":"677cf181efe5e0b6a30df31e","slug":"police-exposed-the-loot-with-a-businessman-in-ayodhya-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: 18 घंटे में व्यवसाई से लूट का खुलासा, बरामद किए गए 4.30 लाख रुपये, दो लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: 18 घंटे में व्यवसाई से लूट का खुलासा, बरामद किए गए 4.30 लाख रुपये, दो लुटेरे गिरफ्तार
Tue, 07 Jan 2025 02:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:48 PM IST
सार
अयोध्या में पुलिस ने व्यवसाई से हुई लाखों रुपये की लूट का खुलासा करते हुए नकदी बरामद कर ली है। दो लुटेरों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बरामद किए गए रुपये।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या जिले के कोतवाली रुदौली क्षेत्र में लखीमपुर खीरी निवासी ट्रैक्टर व्यवसाई से 4.30 लाख रुपये लूट की वारदात का अयोध्या पुलिस ने 18 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटी गई सारी रकम को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि यह सफलता अयोध्या पुलिस को एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश की ओर से जारी उस आदेश को अमल में लाने से मिली जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसी वारदातों को कंट्रोल करने के लिए तुरंत जिले की सीमा सील कर दी जाए। इसी रणनीति के तहत पुलिस ने दोनों लुटेरों को भेलसर - टिकैत नगर मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इनके पास से लूटी गई रकम, एक बैग और दो मोबाइल बरामद किया है। दोनों लुटेरे अरशद और अक्षय कश्यप लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं और लखीमपुर खीरी से ही ट्रैक्टर व्यवसाई खालिद की रेकी कर रहे थे। कोतवाली रुदौली के भेलसर पहुंचने के बाद ही दिनदहाड़े रूपयों से भरा बैग लूट लिया था। रणनीति के तहत जिले की सीमा सील करने के बाद दोनों लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जबकि साजिशकर्ता अभी फरार बताया जा रहा है। दरअसल पुराना ट्रैक्टर खरीदने लखीमपुर खीरी निवासी व्यवसाई खालिद अयोध्या के रुदौली में आए थे। तभी वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन