{"_id":"6673c92fe8d48e299c06cb5a","slug":"police-encounter-in-krishna-nagar-thana-kshetra-in-lucknow-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लांड्री लूटकांड के आरोपी बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में हुए घायल, भर्ती किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लांड्री लूटकांड के आरोपी बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में हुए घायल, भर्ती किए गए
Thu, 20 Jun 2024 11:46 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:46 AM IST
सार
राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के पंडित खेड़ा के पास अनौरा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बाइक सवार दो बदमाश घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों को लोकबन्धु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल बदमाशों ने केसरी खेड़ा में विगत 14 जून को सनसनीखेज लांड्री लूटकांड को अंजाम दिया था। मुठभेड़ स्थल का डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह एवं एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, मिले लापरवाही के पुख्ता सबूत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में गर्मी से 77 मौतें... पारा गिरा पर नहीं मिली राहत, 23 से 25 के बीच मानसून आने की उम्मीद
घटनास्थल से एक बाइक, दो देशी तमंचा 315 बोर, दो खोखा व एक जिंदा कारतूस सहित बदमाशों के कब्जे कुछ नगदी बरामद की गई है। 14 जून को इन दोनों बदमाशों ने दिनदहाड़े केसरी खेड़ा स्थित लांड्री में घुसकर तमंचे की नोक पर लांड्री मलिक के गले से सोने की चैन एवं हाथ की अंगूठियों सहित एक बाइक लूट ली थी।
पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद प्रकाश में आए दोनों लुटेरों के मिलते जुलते चेहरे और लूट की बाइक से किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज की ओर से कृष्णानगर की ओर जा रहे बदमाशों की सूचना मुखबिर द्वारा दी गई थी जिस पर पुलिस ने एक्शन लिया।
कृष्णानगर पुलिस टीम एवं डीसीपी साउथ की क्राइम टीम ने रास्ते में अनौरा के पास आधी रात के बाद से ही अपना जाल बिछा दिया था और घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी थी। इसी दौरान सुबह लगभग 3:30 बजे बाइक सवार दोनों बदमाश पुलिस को देखकर लगे भागने। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल होकर बाइक से गिर पड़े। मौके पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया और बाइक सहित दो तमंचे अपने कब्जे में ले लिया।
घायल अवस्था में दोनों बदमाशों को लोक बंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों बदमाश क्रमशः इटावा एवं पीलीभीत जिले के निवासी बताये जा रहे हैं जिनका अपराधिक इतिहास पुलिस खंगालने में जुटी है।