फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police encounter in Chinhat Lucknow.

Lucknow: बैंक का लॉकर तोड़कर चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 03:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Dec 2024 03:31 PM IST
सार

लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक में हुई करोड़ों की चोरी को अंजाम देने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। वहीं, दो अन्य को दबोच लिया गया है।

विज्ञापन
Police encounter in Chinhat Lucknow.
एनकाउंटर के बाद जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक का लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी को अंजाम देने वाले बदमाशों की सोमवार सुबह चिनहट इलाके में पुलिस से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं जबकि चार अभी भी फरार हैं।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक शनिवार रात हुई ओवरसीज बैंक में चोरी करने वालों की तलाश में लौलाई के जल सेतु के पास चिनहट पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी तभी वहां से निकल रही दो कारें संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। इस पर कार सवार एक युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी और खेतों की ओर भागने लगा जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बिहार में मुंगेर का सीताकुंड का निवासी अरविंद कुमार के पैर में गोली लग गई। डीसीपी ने बताया कि आरोपी अरविंद को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, दो अन्य बदमाशों बलरामपुर कुमार निवासी सुल्तानगंज जिला भागलपुर व कैलाश बिंद जिला मुंगेर, बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपी बिहार के हैं। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बैंक प्रशासन की लापरवाही भी आए सामने
इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर चोरों के लॉकर काटने के मामले में बैंक प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। बैंक में सुरक्षा के लिए एक भी गार्ड नहीं है। बैंक में बाहर की तरफ दो और अंदर चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन एक ही कैमरे में चोरों की फुटेज आई। बाकी कैमरों के एंगल स्ट्रॉन्ग रूम की तरफ नहीं थे। इसका फायदा चोरों ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने अलार्म सिस्टम का तार काट दिया था
एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि चोरों ने बैंक में लगे अलार्म सिस्टम का तार काट दिया था। इसी वजह से अलार्म बजा नहीं। सवाल यह भी है कि कहीं अलार्म पहले से खराब तो नहीं था। जानकारों के अनुसार आमतौर पर किसी भी तरह की छेड़छाड़ होने पर अलार्म सिस्टम खुद एक्टिव हो जाता है। ऐसे में तार काटते वक्त भी अलार्म बजना चाहिए था। बैंक की खराब सुरक्षा व्यवस्था का फायदा चोरों ने उठाया और बड़ी आराम से वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की 50 फुटेज मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed