फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police encounter in Barabanki in Lonikatra thana.

Barabanki: ऑटो से जा रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, तीन दबोचे गए

Wed, 28 Aug 2024 10:52 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Aug 2024 10:52 AM IST
सार

लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार हो गया।

विज्ञापन
Police encounter in Barabanki in Lonikatra thana.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी के थाना लोनी कटरा क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान फायरिंग में एक आरोपी को पुलिस की गोली लगी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि चौथा भाग निकला। इनके पास से एक ऑटो और उसमें लदी छह पेटी शराब बरामद हुई हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे अखैयापुर गांव स्थित अंडरपास के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान चार बदमाश एक ऑटो से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया तो ऑटो की रफ्तार और बढ़ गई। इस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। ऐसे हालात में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की जिससे एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की तो उम्रकैद तक की सजा, डिजिटल मीडिया नीति मंजूर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बॉर्डर पर तैनात अग्निवीर की संदिग्ध हालात में मौत, भाई बोला- कल ही बात हुई तब तो ठीक था


पुलिस ने घेराबंदी की तो एक बदमाश ऑटो से कूद कर अंधेरे में लापता हो गया जबकि तीन को पुलिस ने दबोच लिया। गोली लगने से घायल आरोपी की पहचान हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर संसारा गांव निवासी राहुल कोरी के रूप में हुई। जबकि पकड़े गए अन्य दो में लोनीकटरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी ललित किशोर द्विवेदी और हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के घरकुंईया गांव निवासी अरूणेश सिंह शामिल हैं।

राहुल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्ट ऑफिस में इन तीनों ने बताया कि उसका चौथा साथी गंगापुर संसारा गांव का रोहित फरार हुआ है। सुबह मौके पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से छह पेटी देशी शराब, एक तमंचा, कारतूस और ऑटो बरामद किया गया। इन लोगों ने लोनीकटरा और  त्रिवेदीगंज की देशी शराब की दुकानों से शराब चोरी की है।

शातिर राहुल पर तीन जिलों में 21 मुकदमे
राहुल और रोहित के खिलाफ अमेठी, रायबरेली व बाराबंकी में चोरी के दो दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं जिसमें 21 मुकदमे राहुल पर हैं। पुलिस के अनुसार इन लोगों का गिरोह है। इनके खिलाफ गैंगस्टर भी लगेगा और अपराध से अर्जित संपत्ति भी चिन्हित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed