{"_id":"5d466eb38ebc3e6cf7222fe4","slug":"police-encounter-between-miscreant-at-sultanpur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में एक एसआई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में एक एसआई घायल
Sun, 04 Aug 2019 11:05 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
घायल एसआई को अस्पताल ले जाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर जिले में बढ़ते अपराध के बीच रविवार को पुलिस की सक्रियता काम आ गई। पकड़े गए बदमाशों की मुखबिरी पर पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ने के लिये बीती रात घेराबन्दी शुरू की तो बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर ही फायर कर दिया, जिसमें एक एसआई रतन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जब फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी जबकि तीसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा। दरअसल, यह मामला है ,चांदा कोतवाली क्षेत्र के तमरसेपुर गांव का, जहां क्राइम ब्रांच और चांदा पुलिस को सूचना मिली कि तीन शातिर बदमाश किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं।
विज्ञापन
खबर मिलने के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने तीनों बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी। वहीं पुलिस देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें क्राइम ब्रांच के एसआई रतन शर्मा के बांह में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस कर्मियों ने भी जवाबी कार्यवाही शुरू की। इस घटना में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जबकि तीसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। फिलहाल, पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।
पकड़ा गया एक बदमाश विशेश्वर राम कृष्णगढ़ बिहार का रहने वाला है जबकि दूसरा बदमाश सत्यनारायण यादव उर्फ झीनक सूबे के गोरखपुर का बताया जा रहा है। फिलहाल क्राइम ब्रांच के एसआई रतन शर्मा सहित सभी घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।