फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police deployed at all toll plazas in the state, directing captains to supervise security arrangements

प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात, कप्तानों को सुरक्षा इंतजाम की सीधी निगरानी के निर्देश

Fri, 11 Dec 2020 11:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police deployed at all toll plazas in the state, directing captains to supervise security arrangements
- फोटो : अमर उजाला
कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों द्वारा शनिवार को टोल प्लाजा फ्री किए जाने के ऐलान को लेकर सुरक्षा चौकस कर दी गई है। प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन

प्रदेश में तकरीबन 130 टोल प्लाजा हैं। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने सभी जिलों के कप्तानों को अपने अपने जिलों में स्थित टोल पर सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार देर शाम तक सभी टोल प्लाजा पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दिए जाने की रिपोर्ट भी डीजीपी मुख्यालय के पास पहुँच गई थी।
विज्ञापन


सुरक्षा प्रबंधों के तहत अग्नि शमन विभाग व यूपी 112 को भी अलर्ट किया गया है। राज्य की खुफिया एजेंसी से टोल प्लाजा को लेकर किसानों की गतविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्र के थानों को भी इस दिशा में सतर्क रहने की ताकीद की गई है। जिलों के कप्तानों को अपने अपने जिलों में किसानों के मूवमेंट पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आला पुलिस अफसरों ने प्रदेश के मद्देनजर किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्र की खुफिया एजेंसी से भी संपर्क साधा हुआ है। आईजी कानून व्यवस्था ज्योति नारायण ने कहा कि सभी टोल पर सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं और जिलों के कप्तानों को सुरक्षा इंतजाम पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed