फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police department not paid electricity bill of rupees six crore

पुलिस महकमे ने छह माह से नहीं भरा बिजली बिल, करोड़ों रुपये बकाया

Wed, 03 Oct 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Oct 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
police department not paid electricity bill of rupees six crore
नरही पुलिस चौकी में लगा एसी - फोटो : amar ujala

केस- एक

विज्ञापन

डालीगंज इक्का स्टैंड उपकेंद्र इलाके स्थित हसनगंज थाने पर 3.59 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। थाने एवं कॉलोनी में अंधाधुंध बिजली जला रहे हैं, लेकिन बिल भरना तो दूर, सत्यापन को पहुंचे बिजली कर्मियों से दीवान से लेकर कोतवाल तक ठीक से बात भी नहीं करते। बिना सत्यापन के पेमेंट अधर में फंसा है। 

केस- दो  
राजभवन खंड के कैंट थानांतर्गत स्थित सदर पुलिस चौकी पर 82,897 रुपये का बिजली बिल बकाया है। जबकि चौकी में खाता नंबर 7667481000 से कनेक्शन है। इलाकाई इंजीनियर इस बिल का भुगतान कराने के लिए दो महीने से पुलिस विभाग के कार्यालय में भटक रहे हैं, पर कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन


ये तो महज उदाहरण मात्र है। राजधानी के 41 थाना-कोतवाली एवं 127 पुलिस चौकियों पर छह करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे इलाकाई इंजीनियरों को उच्च अधिकारियों की खरीखोटी सुननी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अफसर ने बताया कि अधिकतर पुलिस थानों एवं कॉलोनियों में मीटर नहीं लगे हैं। इसके कारण जाड़े में मनमाने तरीके से हीटर एवं गर्मी में पुलिस चौकी से लेकर कोतवाल के कक्ष तक एसी चालू हो जाते हैं। बिजली उपभोग के लोड की गणना करना भी जांच के बिना संभव नहीं।

एसएसपी को लिखा पत्र

police department not paid electricity bill of rupees six crore
डेमो
थानों एवं पुलिस चौकी में जो बिजली जलती है उसका बिल कोतवाल, थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी को सत्यापित करना होता है। इसके बाद ही भुगतान की फाइल एसएसपी तक पहुंचती है। लेकिन अधिकतर थानों एवं चौकी के बिल ही सत्यापित नहीं हो पाए हैं। इससे भुगतान अटका पड़ा है।

लेसा सिस गोमती के मुख्य अभियंता मधुकर वर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग के द्वारा थाना एवं पुलिस चौकी का जल्दी-जल्दी बिल भुगतान न करने के कारण पावर कॉर्पोरेशन का राजस्व लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। लेसा में जितनी बिजली की खपत होती है उसकी 10 फीसदी बिजली पुलिस विभाग के कार्यालय, थाना, चौकी में उपयोग होती है। 

विश्वविद्यालय खंड के अधिशासी अभियंता एसबी सिंह ने एसएसपी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उनके इलाके स्थित पुलिस लाइन एवं थाना-चौकी पर 2.15 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। इनको 30 सितंबर तक नहीं चुकाया तो पुलिस लाइन सहित सभी थाना-चौकी की बिजली काटने की कार्रवाई की जाएगी। 
 

यहां देखें, किस पर कितना बिल बकाया 

police department not paid electricity bill of rupees six crore
किस पर कितना बिल बकाया 
      जगह                              रुपये
अलीगंज थाना परिसर          48.10 लाख
पुलिस लाइन ट्यूबवेल          43.01 लाख
पुलिस लाइन                      62.37 लाख
निशातगंज पुलिस चौकी         2.51 लाख
गोकरन नाथ चौकी                0.52 लाख
एसएसपी पुलिस मेस             3.27 लाख

जिला पुलिस के मुखिया ने मार्च 2018 में ट्रांस गोमती स्थित थाना एवं चौकी के बिजली बिलों को भरा था। छह महीने में करोड़ों रुपये की बिजली जला चुके हैं, लेकिन बिल नहीं भरा है। सभी अधिशासी अभियंताओं को थानों एवं पुलिस चौकी के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए। - प्रदीप कक्कड़, मुख्य अभियंता लेसा (सिस गोमती)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed