फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police collect more clues in case of murder of photographer

Lucknow News: 10 मिनट के भीतर की गई थी हत्या, बीयर की केन से मिला सुराग, जाम-प्रदर्शन

Mon, 22 May 2023 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 22 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police collect more clues in case of murder of photographer
काकोरी। फोटोग्राफर अमित गौतम की हत्या आरोपियों ने दस मिनट के भीतर की। ये खुलासा पुलिस की तफ्तीश में हुआ है। वहीं घटनास्थल से बरामद बीयर केन से पुलिस को अहम सुराग मिला है। पुलिस ने एक युवती समेत तीन संदिग्धाें को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अवैध संबंधों में वारदात को अंजाम देने का शक गहराया है। उधर, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन जाम कर दी। दो घंटे तक शव रखकर प्रदर्शन किया। बमुश्किल पुलिस अफसर कार्रवाई व खुलासे का आश्वासन देकर उनको शांत करवा सके। तब अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


दोना गांव निवासी अमित गौतम शादी व अन्य समारोह में फोटोग्राफी करता था। शुक्रवार दोपहर को वह घर से निकले थे। वापस नहीं लौटे थे। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार देर शाम गांव बाहर बने एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में अमित का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घर से निकलने के बाद दोपहर को 3:12 बजे पड़ोसी ने अमित को कॉल की थी। तब उनकी बात अमित से हुई थी। इसी शख्स ने दोबारा 3:22 बजे अमित को कॉल की तब उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। एडीसीपी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि इसी दस मिनट के बीच अमित को मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह लगाया सुराग, हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश
एडीसीपी ने बताया कि घटनास्थल पर बीयर की केन पड़ी मिली थी। पहले एक साथ बैठकर शराब पी गई थी, उसके बाद अमित को मारा गया। बीयर केन के बार कोड के जरिये उस दुकान तक पुलिस पहुंची जहां से बीयर खरीदी गई। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाए। तीन बजे पहले के करीब दो घंटे की समयावधि के फुटेज पुलिस ने खंगाले। इसमें करीब 50 लोग बीयर खरीदते कैद हुए हैं। पुलिस उन सभी की तस्दीक कर रही है। ये भी देख रही है कि यहां का कोई मोबाइल नंबर घटना स्थल के पास सक्रिय था या नहीं। अगर नंबर कॉमन मिलता है तो पुलिस के लिए खुलासे में आसानी होगी।

करीबी के हाथ होने का शक
पुलिस ने अमित की परिचित एक युवती व दो अन्य लोगों को उठाया है। अवैध संबंध के बिंदु पर तफ्तीश जारी है। अब तक की जांच के बाद पुलिस को पूरी आशंका है कि वारदात के पीछे अमित का कोई बेहद करीबी या परिचित है।

जल्द खुलासे की मांग
आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर नकटौरा गांव के पास आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर जाम कर दी। नारेबाजी कर हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी पर बीएसपी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश आंबेडकर भी पहुंचे। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कड़ी कार्रवाई करने व मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद परिजनों ने गांव में अंतिम संस्कार किया।


चेहरे और गर्दन पर किए कई वार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, अमित के चेहरे पर धारदार हथियार से जोरदार वार किए गए। चेहरे पर चार गहरे जख्म मिले। गर्दन पर भी इसी तरह के तीन और पेट पर एक जख्म मिला। जिस तरह से अमित की हत्या की उससे ऐसा लगता है कि हत्यारे उसे बहुत खुन्नस रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed