फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police catches elctricity thieves in Suraiya manzil in Lucknow.

Lucknow: लखनऊ के सुरैया मंजिल में बीते 50 साल से कर रहे थे बिजली चोरी, कटियाबाजों को पकड़ा तो हुआ बवाल

Fri, 24 Jan 2025 04:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 Jan 2025 04:04 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के सुरैया मंजिल में शुक्रवार सुबह पुलिस की टीम बिजली चोरी करने वालों को पकड़ने पहुंची तो बवाल हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
Police catches elctricity thieves in Suraiya manzil in Lucknow.
शुक्रवार सुबह कटियाबाजों को पकड़ने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के हुसैनाबाद क्षेत्र के सुरैया मंजिल में लगभग 50-50 साल से बिजली चोरी करने वालों पर शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे जांच दल ने शिकंजा कसा तो 200-250 परिवारों में हड़कंप मच गया। लोग बिस्तर छोड़ कर बिजली चोरी करने वाली कटिया को हटाने में जुट गए।

विज्ञापन


इस दौरान महज 5 बिजली चोरी ही पकड़ी जा सकी। जांच के दौरान ही उधर, 300 से ज्यादा पुरुष, बच्चे और महिलाएं घरों से निकल आए और चेकिंग टीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जांच को ठप कर दिया। इस बवाल के चलते जांच दल सभी बिजली चोरों को नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब लाठी फटकारी तो बवाल करने वालों ने टीम का घेराव खत्म किया। टीम करीब 2 घंटे तक घेराव में रही। अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया कि बिजली चोरों के विरोध के चलते सुरैया मंजिल में वह लोग पकड़े नहीं जा सके जो अवैध केबल के जरिए अंधाधुंध बिजली चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चौक के अधिशासी अभियंता रमन वासु मित्रा ने बताया कि सुरैया मंजिल में लगभग 400 परिवार निवास करते हैं।  इनमें 200 से ज्यादा घरों में वैध कनेक्शन होने के बाद भी बिजली चोरी करने के लिए अतिरिक्त केबल से कटियाबाजी की जा रही है। सुरैया मंजिल में यह बिजली चोरी 50- 50 साल से ज्यादा समय से की जा रही है।


सुरैया मंजिल में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करना सबसे बड़ी चुनौती थी। शुक्रवार को जूनियर इंजीनियर प्रखर सिंह के नेतृत्व में टीम ने सुबह छापे मारे और जिन लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा उनका विवरण दोपहर 12:00 बजे के बाद हासिल हो पाया तब सभी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर रमेश चंद्र पांडेय ने कहा सुरैया मंजिल में जब तक एक-एक बिजली चोर को पकड़ नहीं लिया जाएगा तब तक हर सुबह वहां पर चेकिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed