फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police bharti board asked proof in paper leak case.

सिपाही भर्ती परीक्षा: पुलिस भर्ती बोर्ड ने पेपर लीक के मांगे प्रमाण, कल तक भेज सकेंगे प्रत्यावेदन

Thu, 22 Feb 2024 11:26 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Feb 2024 11:26 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के संबंध में अभ्यर्थियों से प्रमाण देने को कहा है।

विज्ञापन
Police bharti board asked proof in paper leak case.
भर्ती परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की गई थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के संबंध में अभ्यर्थियों से प्रमाण देने को कहा है। इस संबंध में अभ्यर्थी प्रमाणों एवं साक्ष्यों सहित अपना प्रत्यावेदन शुक्रवार शाम छह बजे तक बोर्ड की ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं, जिसका परीक्षण करने के बाद अभ्यर्थियों के हित में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड के अपर सचिव भर्ती द्वारा जारी सूचना के मुताबिक विगत 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में हुई लिखित परीक्षा के संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अखबारों में कुछ प्रश्न पत्रों के संबंध में सूचनाएं वायरल होने की खबरें प्रकाशित हुई थी। इस बारे में अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न जिलों में प्रत्यावेदन प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - राहुल गांधी से मिले 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, बोले- नियमानुसार नहीं मिली नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: राज्य सरकार से एक अंक पाए अभ्यर्थियों की सूची तलब, सुनवाई अब 12 मार्च को


बोर्ड ने इस बारे में अभ्यर्थियों और सर्वसाधारण को सूचित किया है कि यदि इस विषय में वह कोई प्रत्यावेदन प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो सुसंगत प्रमाणों एवं साक्ष्यों के साथ अपना प्रत्यावेदन जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड अंकित हो, उसे शुक्रवार शाम तक बोर्ड को भेज सकते हैं।

बता दें कि परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के दावों और अन्य त्रुटियों की जांच के लिए एडीजी/सदस्य सचिव की अध्यक्षता में आंतरिक जांच समिति का गठन भी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed