फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police attack on advocate's home

वकील के घर में पुलिस ने की तोड़फोड़, हंगामा, उपनिरीक्षक व सिपाही लाइनहाजिर

Sun, 30 May 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
police attack on advocate's home
लखनऊ। जानकीपुरम थाने की क्राइम टीम ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी की तलाश में शुक्रवार देर रात गुडंबा में एक वकील के घर दबिश के दौरान जमकर तोड़फोड़ की। वकील का आरोप है कि दरोगा ने कमरे के भीतर उन पर फायरिंग भी की मगर फायर मिस हो गया। इसके साथ ही स्कॉर्पियो वाहन में भी तोड़फोड़ की और 11.5 लाख रुपये भी लूट ले गए। घटना से आक्रोशित साथी वकीलों ने देर रात गुडंबा थाने में हंगामा करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। वकीलों ने पुलिस टीम द्वारा की गई तोड़फोड़ का वीडियो भी पुलिस अधिकारियों को दिया जिसके बाद डीसीपी उत्तरी ने मामले में आरोपी उपनिरीक्षक व एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

जानकीपुरम, सेक्टर एच, थाना गुडंबा निवासी अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह शुक्रवार देर रात रिश्तेदार सूरज सिंह और सूरज के साथ अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। तभी सादे कपड़ों में तीन-चार पुलिसकर्मी अचानक उनकी ओर दौड़ते हुए आए। इनमें से एक के हाथ में पिस्टल देख राम प्रकाश व उनके दोनों रिश्तेदार घबरा गए और घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। रामप्रकाश का आरोप है कि वे लोग दरवाजा तोड़कर भीतर घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। इनमें से दरोगा सुधांशु रंजन ने पिस्टल से राम प्रकाश पर गोली चला दी, मगर फायर मिस हो गया। घर में तोड़फोड़ करने के बाद जाते वक्त उन लोगों ने बाहर खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ने के साथ ही चारों टायर को नुकीली चीज से फाड़ दिया। राम प्रकाश का कहना है कि उन लोगों के जाते वक्त वह बाहर निकले तो देखा कि उनके साथ तीन-चार वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी थे। राम प्रकाश का आरोप है कि उक्त पुलिसकर्मी उनके घर की अलमारी में रखे 11.50 लाख रुपये भी लूट ले गए।
विज्ञापन

वकील के घर में पुलिसकर्मियों द्वारा तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही बड़ी तादाद में वकील रात में ही गुडंबा थाने में जुट गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। राम प्रकाश ने घर और स्कॉर्पियों में तोड़फोड़ का वीडियो भी पुलिस अधिकारियों को दिया। वकीलों ने कहा कि घर में घुसी क्राइम टीम के सभी पुलिसकर्मी नशे में थे। ऐसे में सभी का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने भी घटना की पुष्टि की जिसके बाद पुलिस ने राम प्रकाश से तहरीर लेकर मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर वकीलों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर ने बताया कि जानलेवा हमले के एक मुकदमे में वांछित शैलेंद्र पटेल उर्फ वीरू की तलाश में जानकीपुरम थाने की क्राइम टीम ने दबिश दी थी। इस टीम के कुछ पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगा है। मामले में आरोपी उपनिरीक्षक सुधांशु रंजन व सिपाही राधा रमन को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed