फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested two for buying a girl in 80 thousand.

Lucknow: 80 हजार रुपये में लड़की को खरीद कर बदायूं ले जा रहे दो गिरफ्तार, मानव तस्करी गिरोह का खुलासा

Tue, 23 Aug 2022 11:44 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Aug 2022 11:44 AM IST
सार

लखनऊ पुलिस ने एक मानव तस्करी गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह से जुड़े लोग गोरखपुर से एक लड़की को खरीदकर बदायूं ले जा रहे थे।

विज्ञापन
Police arrested two for buying a girl in 80 thousand.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुशीनगर से किशोरी को 80 हजार रुपये में खरीदकर बदायूं लेकर जा रहे चार लोगों को इंदिरा नहर पर यातायात पुलिस के जवानों ने सोमवार को दबोच लिया। किसी को संदेह न हो, इसके लिए शातिरों ने एक युवक को दूल्हे व किशोरी को दुल्हन का लिबास पहना रखा था। पुलिस को देखते ही किशोरी चीखने लगी, जिससे मामला सामने आ गया। बीबीडी थाने में चारों के खिलाफ मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


बीबीडी थानाक्षेत्र के इंदिरा नहर पर नो इंट्री प्वाइंट बना है। पुलिस टीम यहां बैरिकेडिंग लगाकर भारी गाड़ियों को शहरी इलाके में आने से रोकती है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे यहां पहुंची एक एसयूवी को यातायात पुलिस के जवानों ने चेकिंग के लिए रोका। इसमें बैठी किशोरी पुलिस को देखते ही चीखने लगी कि ये लोग मुझे खरीदकर ले जा रहे हैं। रास्ते में बुरी तरह पीटा है। पास में बैठा युवक उसे चुप कराने लगा, लेकिन यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह, दिलीप राय, राजमनी यादव व कांस्टेबल सुनील यादव ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन


किशोरी से पूछताछ के बाद हकीकत सामने आ गई। इसके बाद सभी को बूथ में बैठाकर यातायात पुलिस के उच्चाधिकारियों व बीबीडी थाने की टीम को सूचना दी गई। पुलिस चार लोगों को थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक बीबीडी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक किशोरी को खरीदकर बदायूं लेकर जाने वालों में उझानी के करन गौतम, आशा गौतम, ओम पाल और दातागंज पडेली का पंचू राम शर्मा शामिल था। किशोरी के परिवारीजन से संपर्क किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानव तस्कर गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार, 11 किशोरों को छुड़ाया

नेपाल और बिहार से 11 किशोरों को दिल्ली ले जा रहे मानव तस्कर गिरोह का एंटी ह्यूूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट, चाइल्ड लाइन व चिनहट पुलिस ने खुलासा किया। इन्हें दिल्ली के होटलों में काम करवाने के लिए बेचने की तैयारी थी। टीम ने सोमवार को चिनहट के ढाबे के पास से छह तस्करों को पकड़कर किशोरों को छुड़वाया। इन्हें चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर परिवारीजन को सूचना दे दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक चिनहट तेज बहादुर सिंह के मुताबिक, तस्करी की सूचना मिलने पर एंटी ह्यूूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट व चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे ढाबा एनएच-27 के पास घेराबंदी की गई। इसी बीच वहां पहुंची मोतीहारी से दिल्ली जा रही निजी बस की तलाशी में 10 से 12 वर्ष की उम्र के 11 किशोर मिले। मौके से मोतीहारी के पंडितपुर का सलाउद्दीन अंसारी, जाम खड़वा का अबू लैश, नेपाल के पिपरा भगवानपुर का महताब, मड़िया का मो. अशरफ अंसारी, जमालपुर मटिया का जमील अख्तर और बहरिया का इरशाद आलम पकड़ा गया। इन्हें जेल भेज दिया गया है।

घरवालों को दिया अच्छी कमाई का लालच
आरोपियों ने बताया कि वे झोपड़ पट्टी में रहने वालों को उनके बच्चों की शहर में अच्छी कमाई करवाने का लालच देते हैं। इसके बाद किशोरों को दिल्ली में होटल, ढाबा मालिकों के पास छह से 10 महीने बंधक रखकर मोटी रकम वसूलते हैं। इसके बाद बच्चों के परिवारीजन को तय रकम दे देेते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed