फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police arrested man accused in NDPS case in Raebareli.

एनडीपीएस के मुकदमे में फरार 50 हजार का ईनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा, 13 मुकदमे दर्ज थे

Fri, 20 Nov 2020 10:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Police arrested man accused in NDPS case in Raebareli.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

साल 2019 से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में फरार और 50 हजार के ईनामी प्रशांत सिंह को शुक्रवार को एसओजी और स्थानीय पुलिस ने ऊंचाहार से दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बाराबंकी और यूपी एसटीएफ को भी प्रशांत सिंह की तलाश थी। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। उधर, उसकी पत्नी कल्पना सिंह पति को फंसाए जाने का आरोप लगाया है और कहा कि यह सब एक एमएलसी और विधायक के इशारे पर किया गया।

विज्ञापन


महराजगंज तहसील क्षेत्र के नेवाजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी प्रशांत सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं। उसके खिलाफ पड़ोसी जनपद में भी केस दर्ज है। बताया जाता है कि वह अपने परिवार के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आया था, तभी मुखबिर की सूचना पर एसओजी और ऊंचाहार पुलिस ने उसे दबोच लिया। प्रशांत को छुड़ाने के लिए कई स्तर पर दबाव बनाया गया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी।

विज्ञापन

अपने आप को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बताती हैं पत्नी कल्पना

गिरफ्तारी के बाद जिला मुख्यालय के एक होटल में अपने को प्रशांत सिंह की पत्नी बताने वाली कल्पना सिंह ने अपने आप को छत्तीसगढ़ सरकार में समाज कल्याण बोर्ड का सदस्य (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) बताया और कहा कि एक एमएलसी और विधायक के इशारे पर उसके पति को पकड़ा गया है। यही लोग पति के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखवाते हैं।

एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि प्रशांत सिंह शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ 13 मुकदमें दर्ज हैं और मुकदमों के बारे में पता लगाया जा रहा है। एनडीपीएस के एक मुकदमें में वांछित अपराधी को एसओजी और ऊंचाहार थाना पुलिस ने दबोचा है। उस पर 50 हजार का ईनाम भी था। प्रशांत की पत्नी के छत्तीसगढ़ में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री होने की जानकारी से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed