फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrested groom at the time of marriage

पूर्व प्रेमिका की शिकायत पर शादी के मंडप से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस

Sat, 24 Apr 2021 10:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 24 Apr 2021 10:40 AM IST
सार

एक शादी समारोह में पहुंची पुलिस मंडप से दूल्हे को उठा ले गई। इस पर वर व वधू पक्ष के दर्जनों लोग थाने पहुंचे तो पता चला कि किसी युवती ने दूल्हे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है जिसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत की है।

विज्ञापन
police arrested groom at the time of marriage
जेल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोमतीनगर इलाके में बृहस्पतिवार रात एक शादी समारोह में पहुंची पुलिस मंडप से दूल्हे को उठा ले गई। इस पर वर व वधू पक्ष के दर्जनों लोग थाने पहुंचे तो पता चला कि किसी युवती ने दूल्हे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है जिसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत की है। देर रात तक थाने में दूल्हे से पूछताछ की जा रही थी।

विज्ञापन


गोमतीनगर के विजयखंड में बृहस्पतिवार को एक शादी थी। बरातियों के स्वागत के बाद जयमाल और खानपान हुआ। इसके बाद फेरे लेने के लिए दूल्हा मंडप में पहुंचा ही था कि पुलिस आ गई और उसे जीप में बैठाकर थाने लेकर चली गई। इससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया। पहले तो कुछ लोगों ने समझा कि शायद कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने पर पुलिस दूल्हे को पकड़ ले गई है।
विज्ञापन


आनन-फानन वर व वधू पक्ष के लोग थाने पहुंचे। तब वहां पता चला कि दूल्हे की पूर्व प्रेमिका ने थाने में तहरीर देकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत की है। इस पर देर रात तक पुलिस दूल्हे व आरोप लगाने वाली युवती से पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed