{"_id":"5b86599742c792463254a086","slug":"police-arrested-girl-with-pistol-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से मिलने को किया मना तो तमंचा ले सड़क पर निकली युवती, पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से मिलने को किया मना तो तमंचा ले सड़क पर निकली युवती, पकड़ी गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ के ठाकुरगंज में परिवारीजनों द्वारा प्रेमी से मिलने को रोकने पर एक युवती घर से तमंचा लेकर निकल पड़ी। वह बालागंज चौराहे पर पहुंची और एक महिला को असलहा दिखाकर धमकाने लगी। इस बीच पास में खड़े एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले गई। पूछताछ के बाद उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया। ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज निवासी एक युवती एमए की छात्रा है। उसका आम्रपाली निवासी एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। इसकी जानकारी कुछ दिन पहले युवती के परिवारीजनों को हुई।
उन्होंने युवती के बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी। इस बीच रविवार को रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाते समय युवती के भाई ने कुछ कहा तो विवाद हो गया। इसके बाद युवती मंगलवार को घर से बिना कुछ बताए एक अवैध असलहा लेकर निकल गई।

Trending Videos
महिला पुलिसकर्मियों की मदद से युवती को पकड़ा
डेमो
वह बालागंज चौराहे पर पहुंची और पास में खड़ी एक महिला को पकड़ लिया। उसे असलहा दिखाकर धमकाने लगी। यह देख पास में खड़े एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी और चौकी प्रभारी जनार्दन सिंह यादव ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से युवती को पकड़ लिया और थाने लेकर गए।
चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती के मुताबिक उसके पास असलहा दो साल पहले पढ़ाई के दौरान दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से निकलते समय पास की झाड़ियों में मिला। वह उसे छिपा कर रखे थी। पुलिस के मुताबिक, युवती डिप्रेशन की शिकार है। इस लिए असलहा जब्त कर उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।