फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrested gangster along with his associates In Lucknow who committed theft in house of retired judge

UP News: पुलिस ने गैंगस्टर को साथियों संग दबोचा, सेवानिवृत्त न्यायाधीश के मकान में वारदात को दिया था अंजाम

Fri, 15 Nov 2024 06:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 06:53 PM IST
सार

राजधानी में पुलिस ने गैंगस्टर को साथियों संग गिरफ्तार किया है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
police arrested gangster along with his associates In Lucknow who committed theft in house of retired judge
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सेवानिवृत्त न्यायाधीश और राजभवन के प्रभारी चिकित्सक के बंद मकान में चोरी गैंगस्टर ने दो साथियों संग मिलकर की थी। आरोपियों ने रिटायर्ड डीजी के घर में भी चोरी का प्रयास किया था। पुलिस को इनके पास से चोरी में प्रयोग ऑटो, तीन तमंचे, एक कारतूस, चार लाख के जेवर, कीमती धातु की तीन मूर्तियां, नौ इंडोनेसियाई नोट, तीन सब्बल, पेंचकस और चार मोबाइल बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ रामनयन सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी इंदिरानगर के जराहरा निवासी चालक राहुल गुप्ता, उन्नाव में सोहरामऊ के सैरौती निवासी विमलेश कुमार लोधी और बीकेटी के मामपुर बाना का अभिषेक सिंह उर्फ मोनू है। राहुल पर विभिन्न जिलों के थानों में सात मुकदमे दर्ज है। इस पारा बाराबंकी मोहम्मदपुर थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। जबकि, विमलेश और अभिषेक पर दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

दिन में ऑटो से करते थे रेकी

इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए बराबंकी के टिकैतगंज से ऑटो चुराया था। तीनों दिन भर ऑटो से बंद घरों की रेकी करते थे। रात में वारदात को अंजाम देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारी का सामान बिस्तर पर बिखरा था

इनके खिलाफ जानकीपुरम सेक्टर जी निवासी सेवानिवृत्त न्यायाधीश केशव प्रसाद त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज कराया था। केशव प्रसाद त्रिपाठी पत्नी सुशीला के साथ सोमवार सुबह 10:30 बजे डायलिसिस कराने अस्पताल गए थे। शाम छह बजे वापस घर लौटे। घर के अंदर अलमारी का सामान बिस्तर पर बिखरा हुआ था। 


चोरों ने लाखों के जेवर पार कर दिए थे। राजभवन में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र देव के इंदिरनगर स्थित घर में भी चोरी की थी। साथ रिटायर्ड डीजी के मकान में चोरी करने पहुंचे थे। मगर वहां उनकी फोटो देख वे भाग निकले थे। चार और चोरियों के भी खुलासे हुए हैं।

गैंगस्टर के पास मिला प्रेस कार्ड

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी राहुल के पास एक प्रतिष्ठित समाचार चैनल का प्रेस आईडी कार्ड भी बरामद हुआ। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी चैनल से जुड़ा है कि नहीं। वहीं इसका अभी और आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed