फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrested four accused from medical field In case of kidnapping of doctor in Lucknow

डॉक्टर अपहरण केस: पुलिस ने बिछाया जाल, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े चार आरोपी धरे गए, पूछताछ जारी...खुल सकते कई राज

Sat, 14 Dec 2024 09:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 09:07 AM IST
सार

राजधानी में डॉक्टर अपहरण केस मामले में पुलिस ने मेडिकल क्षेत्र से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पूछताछ की जा रही है। कई अहम राज खुल सकते हैं। 

विज्ञापन
police arrested four accused from medical field In case of kidnapping of doctor in Lucknow
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजधानी लखनऊ में चिनहट के कमता शंकरपुरी कॉलोनी निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार को अगवा कर सात लाख रुपये वसूलने वाले चार आरोपियों को बीबीडी पुलिस ने पकड़ा है। रुपये के लालच में आरोपियों ने डॉक्टर का अपहरण कर सात रुपये ट्रांसफर कराए थे। पुलिस ने 1.33 लाख रुपये बरामद करते हुए आरोपियों के खाते सीज कर दिए हैं।

विज्ञापन


डीसीपी पू्र्वी शशांक सिंह ने ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर रहते हैं और मूलरूप से बाहर के रहने वाले हैं। धरपकड़ के लिए चार टीमों को लगाया गया था। फुटेज, बैंक डिटेल और सर्विलांस की मदद से पुलिस चारों तक पहुंची। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं। फिलहाल पुलिस की टीम चारों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

गोयल अस्पताल बुलाकर अगवा कर ले गए

सूत्रों के अनुसार एक आरोपी की प्रेमिका से डॉक्टर सुरेंद्र के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद दो आरोपियों ने उनसे पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए संपर्क किया था। फिर बीबीडी स्थित गोयल अस्पताल बुलाकर अगवा कर ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर सुरेंद्र का कमता में विश्वास होम्यो क्लीनिक एवं डायबिटीज सेंटर है। पत्नी डॉ. गीता सिंह ने चेन्नई की भारत सेवक समाज नाम की संस्था की फ्रेंचाइजी ले रखी थी। संस्था डिस्टेंस के तहत पैरा मेडिकल कोर्स कराती है। पत्नी की मौत के बाद सुरेंद्र इसका काम देख रहे थे। आठ दिसंबर की सुबह क्लीनिक पर दो युवक पहुंचे। 

सात लाख ट्रांसफर करवाकर छोड़ दिया

छह बच्चों के दाखिले के लिए बात की। फिर पेपर पूरे न होने की बात कहते हुए चले गए। इसके बाद उनको पेपर देने के बहाने से बीबीडी गोयल अस्पताल बुलाया था। वह जब कार से वहां पहुंचे तो असलहे के बल पर उनको अगवा कर अयोध्या ले गए। सात लाख रुपये ट्रांसफर करवाकर 10 दिसंबर की रात छोड़ दिया था। उन्होंने बीबीडी थाने में केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed