फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrested fake caller who threats BJP MP

खुद को आईएस का आदमी बताने वाला हरदोई बॉर्डर से गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Nov 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
police arrested fake caller who threats BJP MP
लखनऊ के मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर को धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार देर रात संडीला से हिरासत में लिया।
विज्ञापन


सीओ मलिहाबाद जावेद खान के नेतृत्व में बनी टीम ने क्राइम ब्रांच की मदद से आरोपी को पकड़ा। आरोपी का नाम संजय प्रताप है। वह संडीला (हरदोई जिला) के मलैयां गांव का रहने वाला है। इस मामले में और तहकीकात अभी चल रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को खुद को आईएसआईएस का आदमी बताकर मोहनलालगंज क्षेत्र से भाजपा सांसद कौशल किशोर को एसएमएस भेजकर किसी ने जानमाल की धमकी दी थी।

एसएमएस में अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। सांसद की शिकायत पर एसएसपी ने सर्विलांस की मदद से एसएमएस भेजने वाले की तलाश शुरू कराई और काकोरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद कौशल किशोर ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह आवास पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस बीच 10:52 बजे उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया।

भइयालाल बताया था नाम

police arrested fake caller who threats BJP MP
एसएमएस भेजने वाले ने अपना नाम भइयालाल निवासी संडीला और आईएसआईएस का सदस्य लिखा था।

अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा मैसेज ‘भाजपा के सांसद कौशल किशोर मरने के लिए तैयार हो जाओ, मैं तुम्हारी लखनऊ में ही हत्या करूंगा।’

मैसेज के अंत में आईएसआईएस अल्लाह हो अकबर पढ़कर सांसद ने उसे एसएसपी को फॉरवर्ड करने के साथ मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed